By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी

Yuva Haryana
Last updated: December 22, 2025 4:07 pm
Yuva Haryana
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद हरियाणा सरकार ने हांसी को नया जिला बनाने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है। इसी के साथ अब हरियाणा में 23 जिले हो गए है। ऐसे में हरियाणा और हिसार का नक्शा भी बदल गया है।

हांसी में हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे। राज्यपाल ने हरियाणा भू-राजस्व अधिनियम 1887 की धारा 5 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिसार जिले की सीमाओं को परिवर्तित किया है।

हरियाणा सरकार ने हांसी जिले के संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि जिला हिसार की उपमंडलों की सीमाओं में बदलाव किया गया है और हांसी नाम से एक नया जिला गठित किया गया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि 16 दिसंबर को हांसी में आयोजित विकास रैली के दौरान सीएम ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम ने ये भी वादा किया था कि एक सप्ताह में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

अगले दिन 17 दिसंबर को ही हरियाणा मंत्रिमंडल ने भी हांसी को जिला बनाए जाने को मंजूरी दे दी थी।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

अब नए जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो कि हिसार जिले का हिस्सा है।

हांसी जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगे। इसके अलावा प्रस्तावित जिले में तीन तहसील हांसी, नारनौंद और बास होंगी। वहीं खेड़ी जालब उपतहसील के रूप में हांसी जिले में शामिल की जाएगी। इनके अलावा तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद होंगे।

हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। ऐसे में क्षेत्रफल की दृष्टि से हांसी प्रदेश का सबसे छोटा जिला बन जाएगा। अब हरियाणा में फरीदाबाद सबसे छोटा जिला है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

हांसी जिले की अनुमानित जनसंख्या 5,40,994 होगी। ऐसे में आबादी के अनुसार भी यह सबसे छोटा जिला कहलाएगा। अब जनसंख्या के आधार पर पंचकुला सबसे छोटा जिला है। यानी कि क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के आधार पर हांसी ही हरियाणा का सबसे छोटा जिला बन जाएगा।

नए जिले हांसी में ये शहर-गांव शामिल
नए जिले हांसी में हांसी शहर, अनीपुरा, बडाला, बांडा हेडी, बाडा जग्गा, बड़छपर, बास आजमशाहपुर, बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर, बास ख़ुर्द बिजान, भकलाना, भैणी अमीरपुर, भाटला, भाटोल जाटान, भाटोल रागडान, बीड हांसी, बुडाना, चानोत, डाटा, दयाल सिंह कॉलोनी, दैपल, धामियां, ढाणा खुर्द, ढाणा कलां, ढंढेरी, ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा, ढाणी गुजरान, ढाणी केंदु, ढाणी कुम्हारान, ढाणी कुन्दनपुर, ढाणी पाल, ढाणी पीरान, खेड़ा रागडान, खेड़ी गगन, खेड़ी जालब, खेड़ी लोचब, खेड़ी रोज, खेड़ी श्योराण, किन्नर, कोथ कलां, कोथ खुर्द, कुलाना, कुम्भा, कुतुबपुर, लालपुरा, लोहारी राघो, मदन हेडी, माढा, मैहंदा, महजद, माजरा, मामनपुरा, मसूदपुर, मिलकपुर, मिर्चपुर, मोहला, मोठ करनैल साहब, मोठ रांगडान, मुजादपुर, नाडा, नारनौंद औंगशाहपुर, पाली, पेटवाड़, प्रेमनगर, ढाणी पीरावाली, ढाणी पुरिया, ढाणी राजू, ढाणी सकरी, ढाणी ठाकरिया, धर्म खेड़ी, गढ़ी, गढ़ी अजिमा, गामड़ा, घिराय, गुराना, हैबतपुर, हाजमपुर, जमावड़ी, जामनी खेड़ी, जीतपुरा, कांगसर, कंवारी, कापड़ो, खाण्डा खेड़ी, खानपुर, खरबला, खरकड़ा, पुट्ठी मंगलखां, पुट्ठी समैण, राजपुरा, राजथल, राखी खास, राखी, शाहपुर, रामायण, रामपुरा, रोशन खेड़ा माजरा खरबला, सैनीपुरा, शेखपुरा, सिंधर, सिंघवा खास, सिंघवा राघो, सीसर, सिसाय बोला, सिसाय कालीरावण, सोरखी, सुलचानी, सुल्तानपुर, थुराना, उगालन, उमरा शामिल होंगे।

You Might Also Like

हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 दिन में 2 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कसा शिकंजा
हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी शुरू, बिखरेंगे कला व संस्कृति के रंग
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
हरियाणा में अफसरों के लिए विभागीय परीक्षा बनी पहाड़, लगातार एग्जाम में फेल हो रहे
TAGGED:हरियाणा का बदला मैपहांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर, इतने दिनों में टैबलेट जमा कराने के आदेश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 14, 2026
शौकिया तौर पर पुलिस सुरक्षा लेने वालों पर एक्शन लेगी हरियाणा पुलिस, DGP ने दिया बड़ा बयान
अनोखी पहल, अब हरियाणा की जेलों में कंप्यूटर चलाना सीखेंगे कैदी
इस केंद्रीय मंत्री ने ADGP पूरन कुमार के परिवार की मांगों का किया समर्थन, यहां पढ़िए उनका पूरा बयान
हरियाणा की 4 सीटों के विधासनभा चुनाव पर उठे सवाल, ताजा मामला पलवल का सामने आया, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?