By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 500 रुपये जुर्माना नहीं भरा, 13 आरोपी साढ़े 9 साल बाद बरी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

500 रुपये जुर्माना नहीं भरा, 13 आरोपी साढ़े 9 साल बाद बरी

khushi Mukhija
Last updated: November 12, 2026 2:20 pm
khushi Mukhija
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने के आरोप में दर्ज एक पुराने मुकदमे में 13 लोगों को साढ़े नौ साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बड़ी राहत मिली है। हिसार की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत ने बुधवार, 11 नवंबर 2026 को वर्ष 2017 के इस मामले से जुड़े शेष सभी 13 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।

मुकदमे के दौरान चार आरोपियों की हो चुकी है मौत

इस मामले में कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था, लेकिन साढ़े नौ साल चले लंबे ट्रायल के दौरान चार आरोपियों—रमेश चंदर जग्गा, प्रदीप सिंह, बारू राम और मोलड़ का निधन हो गया। मृत्यु के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही पहले ही समाप्त कर दी गई थी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सोमदत्त शर्मा ने मामले की प्रभावी पैरवी की।

नवंबर में कम पड़ेगी ठंड, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर

इन्हें मिली अदालत से राहत

बुधवार को जिन 13 आरोपियों को बरी किया गया है, उनमें शकुंतला जाखड़, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, ऋषिकेश राजली, मोहन लाल राजली, सुरेंद्र मान, रमेश सैनी, राहुल खटक, कामरेड मिया सिंह, वीरेंद्र बागोरिया, फरीदाबाद निवासी कुलदीप समोथा, सूबे सिंह बूरा और रामकुमार सोलंकी शामिल हैं।

जुर्माना भरकर केस खत्म करने से किया था इनकार

हरियाणा में SC-ST मामलों की चार्जशीट 60 दिन में अनिवार्य

प्रदर्शन के करीब एक साल बाद सभी आरोपियों को अदालत से समन मिले थे, जिसके बाद सुनवाई शुरू हुई। आरोपियों के अनुसार, मुकदमे के दौरान उन्हें 500-500 रुपये जुर्माना भरकर मामले से राहत पाने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनका तर्क था कि किसानों के हक में आवाज उठाने पर जुर्माना भरना अपराध स्वीकार करने जैसा होगा। इसी स्वाभिमान के चलते वे लगातार अदालत की तारीखों पर पेश होते रहे।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला 6 जून 2017 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में हुई पुलिस गोलीबारी के विरोध से जुड़ा है। उस समय फसलों के उचित दाम और कर्ज माफी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत हो गई थी।

हरियाणा में खुलेंगे 2,651 नए राशन डिपो, आवेदन की तारीख बढ़ी

इस घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे। इसी कड़ी में हिसार में किसान सभा, महिला समिति, जनवादी युवा संगठन, मजदूर संगठन और अन्य जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

You Might Also Like

हरियाणा के चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹15,221, ESI लाभ भी मिलेगा
मोरनी में 22 अवैध गेस्ट हाउस सील, नए निर्माण पर रोक
चांदी की तूफानी रफ्तार, सोने से ज्यादा तेज क्यों भाग रही चांदी? जानें
हरियाणा में 273 दिन तक घूमती रही फाइल, 13 बार बदला टेबल, कार्यवाई लंबित
पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस
TAGGED:500 rupeesaccusedaquittedfailedfinepay \to
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

PGT शिक्षक से HPSC चेयरमैन बने सतीश कुमार

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 29, 2026
हरियाणा में 31-45 साल के लोगों में नशे के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सिरसा जिला सबसे आगे
सीएमओ में बड़ा फेरबदल, विभागों का नया बंटवारा
नितिन नवीन बोले- देश संविधान से चलेगा, परिवारवाद से नहीं
हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?