By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में खुलेंगे 2,651 नए राशन डिपो, आवेदन की तारीख बढ़ी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में खुलेंगे 2,651 नए राशन डिपो, आवेदन की तारीख बढ़ी

khushi Mukhija
Last updated: November 12, 2026 11:50 am
khushi Mukhija
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में 2,651 नए राशन डिपो (उचित मूल्य की दुकानें) खोलने का निर्णय लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इन डिपो के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर से बढ़ाकर अब 25 नवंबर 2026 कर दी है।

गांव-गांव और शहरों में होगी मुनादी

विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों (DC) को विशेष पत्र जारी किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि योजना की जानकारी केवल ऑनलाइन माध्यम तक सीमित न रखकर गांव-गांव और शहरी वार्डों में आम लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी करवाने और जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना अपलोड करने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अधिक से अधिक योग्य आवेदक जुड़ सकें।

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण

हरियाणा में SC-ST मामलों की चार्जशीट 60 दिन में अनिवार्य

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के अनुसार, इन नई दुकानों के खुलने से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को राशन लेने में आसानी होगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। इस आवंटन प्रक्रिया में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत आरक्षण का विशेष प्रावधान भी किया गया है।

आवेदन के लिए मुख्य योग्यता और शर्तें:

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

कंप्यूटर ज्ञान: उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

हरियाणा के गांवों में कांग्रेस लगाएगी वोट बचाओ चौपाल

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

निवासी: आवेदक उसी गांव या शहरी वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) पर जाकर ‘New FPS Licence’ सेवा के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जिले और गांव के अनुसार खाली पड़े राशन डिपो की सूची तथा अन्य विस्तृत दिशानिर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट haryanafood.gov.in या संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

HSVP प्लॉट धारकों को राहत, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें

You Might Also Like

बॉर्डर-2 मूवी में दिखेगी हरियाणा के इस जांबाज मेजर की कहानी, एक्टर वरुण धवन ने निभाया किरदार
हरियाणा: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों की समय-सीमा समाप्त, 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा; 6 नवंबर को आएगी अंतिम सूची
पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को झटका, CM ने रोका ₹2.18 करोड़ का फंड
हरियाणा में तीन साल में 166 प्रतिशत बढ़े साइबर क्राइम केस, 204 नए पदों को मिली मंजूरी
झज्जर में 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, 5 गिरफ्तार
TAGGED:depotsnewopenrationहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अपने ही कातिल, हरियाणा के हर 5वें मर्डर में फैमिली मेंबर का ही हाथ और इन जिलों में हालात ज्यादा खराब

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 10, 2026
हरियाणा की ओर बढ़ रहा ज्वालामुखी की राख का गुबार, मौसम विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
हरियाणा में शिमला से ज्यादा ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानिए
हरियाणा में ₹399.85 करोड़ के जनस्वास्थ्य कार्य मंजूर
‘भाजपा सरकार ने 2 साल में कोई वादा पूरा नहीं किया, कर्ज भी बढ़ा’ – राव नरेंद्र
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?