Yuva Haryana : रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। इस दौरान पीएम ने महाभारत से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध तक का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने अपनी कुरुक्षेत्र यात्रा के बारे में भी कार्यक्रम में बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ था, ये हम सभी जानते हैं, लेकिन युद्ध के इस अनुभव को आप वहां महाभारत अनुभव केंद्र में भी साक्षात महसूस कर सकते हैं।
मन की बात में क्या बोले PM ? वीडियो देखें
मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के अनुभव केंद्र में महाभारत की गाथा को थ्रीडी, लाइट एंड साउंड शो और डिजिटल तकनीक से दिखाया गया है। वे जब 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र गए थे तो उन्होंने इस अनुभव केंद्र का आनंद लिया।
पीएम ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने को भी विशेष अनुभव बताया और कहा कि वे ये देखकर बहुत प्रभावित हुए कि कैसे दुनियाभर के लोग दिव्य ग्रंथ गीता से प्रेरित हो रहे हैं।
महाभारत अनुभव केंद्र का ये वीडियो भी देखें



