Yuva Haryana : दिवाली से पहले देशभर के किसानों के लिए अच्छी खबर आई है, क्योंकि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 21वीं किस्त का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है।
केंद्र सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकती है, इससे देश के करोड़ों किसानों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार कुछ राज्यों में पीएम किसान की 21वीं किस्त पहले ही जारी कर चुकी है। इनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर जैसे भारी बारिश और बाढ़ प्रभावित राज्य शामिल हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले किसानों के खातों में भेजे जाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, इस पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि सरकार दिवाली से पहले किसानों को 2000 रुपये का तोहफा दे सकती है।
आपको बता दें कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत साल में 6000 रुपये किसानों के खाते में भेजती है, जिसका मकसद खेती के साधनों और घरेलू खर्चों के लिए मदद देना है।
किसानों को यह भी बता दें कि जिन किसानों का ई-केवाईसी पूरा नहीं, उन्हें 21 वीं किस्त नहीं मिलेगी, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट कहा है कि केवल वेरीफाई और प्रमाणीकृत लाभार्थियों के खाते में ही पीएम किसान की किस्त भेजी जाएगी।



