By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में किसानों का धरना समाप्त, धान खरीद पर इन बातों पर बनी सहमति
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में किसानों का धरना समाप्त, धान खरीद पर इन बातों पर बनी सहमति

Yuva Haryana
Last updated: September 24, 2026 1:16 pm
Yuva Haryana
Published: September 24, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच बुधवार को तीन बिंदुओं पर सहमति बन गई। सहमति के बाद प्रदेश की अनाज मंडियों में वीरवार से धान की सरकारी तौल शुरू करने का फैसला लिया गया। वहीं, शुक्रवार से गेट पास काटने की प्रक्रिया शुरू होगी।

किसानों और प्रशासन के बीच हुई बैठक
कुरूक्षेत्र में किसानों के आंदोलन के बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी व अन्य किसान नेताओं के बीच करीब दो घण्टे तक बैठक हुई।

बैठक में सहमति के बाद सहमति बिंदुओं की सार्वजनिक तौर पर जानकारी दी गई। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

हरियाणा में पराली पर एक्शन के लिए बनेगा ‘पराली संरक्षण बल’, ड्रोन से होगी निगरानी

बैठक में क्या तय हुआ ?
बैठक में तय हुआ कि जब तक नियमित धान की खरीद शुरू नहीं होती तब तक किसानों की धान की तौल होती रहेगी। 25 सितंबर से गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे। इससे किसानों को दोबारा गेट पास कटवाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। पोर्टल भी जल्द शुरू होगा।

25 सितंबर से कटेंगे गेट पास
बैठक में तय हुआ कि जब तक नियमित धान की खरीद शुरू नहीं होती तब तक किसानों की धान की तौल होती रहेगी। 25 सितंबर से गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे।

पंचकूला के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अमित शाह और सीएम सैनी का भी जिक्र

हिरासत में लिए किसानों को छोड़ा
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि हिरासत में लिए गए राकेश बैस, जसवीर मामू माजरा और पवन बैस सहित अन्य किसान नेताओं को रिहा कर दिया गया है।

अगले साल 15 सितंबर से खरीद शुरू करने का आश्वासन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि अगले साल से केंद्र सरकार को पहले ही पत्र लिख कर 15 सितम्बर से धान की खरीद शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

आपको बतादें कि धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहाबाद-बराड़ा रोड किसानों ने धरना दे दिया था। लगातार दो दिन तक नेशनल हाईवे 44 पर तनाव बना रहा, क्योंकि किसान दिन-रात धरना स्थल पर डटे रहे।

आईएनएलडी का नूंह में शक्ति प्रदर्शन, 27 सितंबर की रैली पर टिकी नजर

इसके बाद बुधवार को किसान महापंचायत करने के बाद किसान नेताओं ने करीब डेढ़ बजे सरकार को दोपहर डेढ़ बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी न करने पर दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 को जाम करने का एलान किया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और बातचीत का दौर शुरू हुआ और करीब दो घंटे बातचीत चली। इसी बैठक में चंडीगढ़ से भी अधिकारी पहुंचे थे, जिसके बाद किसानों और प्रशासन में आपसी सहमति बनी।

You Might Also Like

हरियाणा में शिमला से ज्यादा ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानिए
JJP संगठन में नई नियुक्तियां, 50 युवा हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा के इस जिले में बन रहा है बड़ा यूनिटी मॉल, क्या होगा फायदा ? पढ़ें
69वें राष्ट्रीय स्कूली खेल महाकुंभ का आगाज, देशभर के खिलाड़ी हरियाणा की धरती पर दिखाएंगे दम
6 साल में भारत में चली 160 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हरियाणा में कितनी दौड़ी ? पढ़िए
TAGGED:Haryana FarmersHaryana Paddy ProcurementPaddy Procurementकिसान आंदोलनकिसान प्रदर्शनकिसान समाचारकुरुक्षेत्रकृषि समाचारगुरनाम सिंह चढूनीगेट पासधान की तौलधान की सरकारी खरीदधान खरीदधान खरीद 2026धान खरीद तारीखधान मंडीमंडी समाचारशाहाबादहरियाणाहरियाणा किसान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, लंबे समय बाद दोबारा पटरी पर आया ये बड़ा रेल प्रोजेक्ट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 18, 2025
हरियाणा ओलंपिक गेम्स से पहले नया विवाद, इन दो खेल संघों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
JJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया झटका, दुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, आगे भी बरसात के आसार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?