By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़भारतराजनीतिहरियाणा सरकार

बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा

Yuva Haryana
Last updated: October 30, 2025 11:29 am
Yuva Haryana
Published: October 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बिहार से लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार को और मजबूत करें।

सीएम सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार के विकास की रफ्तार को दोगुना कर दिया है।

नायब सैनी ने कहा कि बिहार की विकास दर आज 14 प्रतिशत से अधिक है, जो देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लगातार बिहार को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाकर प्रदेश में विकास की गति को तेजी प्रदान की है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय को केवल भाषणों में नहीं, बल्कि धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता की सर्वोत्तम मिसाल बिहार की धरती पर दिखती है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हर घर की महिला को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जहां केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, अब उनकी संख्या 15 हो चुकी है। इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 3 से बढ़कर 38 हो गई है और स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो चुकी है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मखाना को ‘सुपरफूड’ का दर्जा देकर बिहार को वैश्विक पहचान दी है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास न विकास का एजेंडा है, न ईमानदारी का संकल्प। उनके पास केवल वंशवाद, भ्रष्टाचार और झूठे आरोप हैं जबकि भाजपा जनसेवा और विकास की राजनीति करती है।

 

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

शहीदों को सलाम, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हरियाणा के दो जवानों को अंतिम विदाई
SYL विवाद पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री का क्या कहना? प्रदेश में जल बंटवारे पर कही ये बड़ी बात, पढ़ें
सद्भावना यात्रा के दौरान बृजेंद्र ने बताया कांग्रेस के हार का कारण, भाजपा को किया टारगेट
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR
किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आ सकते है 2000 रूपए
TAGGED:claims development from double engine governmentCM Nayab Saini campaigns for Bihar electionsडबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

मनरेगा को लेकर अभय चौटाला ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना, देवीलाल की योजना का नाम बदलने का लगाया आरोप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 13, 2026
जम्मू-कश्मीर में हरियाणा का जवान शहीद, 15 फरवरी को होनी थी शादी, गांव में छाया मातम
जेजेपी ने SC सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, जमने लगी ओस की बूंदें और जनजीवन प्रभावित
एक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, रेप के झूठे केसों के मामले में हरियाणा सबसे आगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?