Yuva Haryana : थोड़े दिन पहले भारत का सबसे महंगा कार नंबर प्लेट के नाम से HR 88 B 8888 खासा चर्चा में रहा था। 50 हजार रुपए के बेस प्राइस वाले इस कार नंबर की पहली बोली में 1.17 करोड़ की कीमत लगाई गई थी, जिसके कारण यह नंबर बेहद चर्चित रहा। हालांकि, बोलीदाता ने पेंमेट पूरी नहीं की तो अब इसकी दोबारा बोली लगानी पड़ी है।
बुधवार को गाड़ियों की वीआईपी नंबरों की हुई ऑनलाइन नीलामी में इस बार यह नंबर 26.71 लाख रुपए में बिका है। अब इसकी ओनर कैथल की रहने वाली सुषमा हैं और उन्हें तीन के अंदर में राशि जमा करानी होगी।
इस बार नीलामी में पिछली बार बोली लगाने वाले को शामिल नहीं किया गया। 31 बोलीदाताओं ने ऑक्शन लगाई।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही इस नंबर प्लेट की हरियाणा में बोली लगाई गई थी, जिसकी कीमत हिसार के एक सुधीर नामक व्यक्ति ने 1.17 करोड़ लगाई थी। लेकिन नीलामी के दो दिन के अंदर ही पूरी राशि जमा करनी होती है, हिसार के रहने वाले सुधीर इस डेडलाइन को पूरा करने में असफल रहे।
इसके बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए। विज ने सुधीर की संपत्ति और आय की जांच के आदेश दे दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि था कि बोली लगाना शौक नहीं बल्कि ज़िम्मेदारी है।
वहीं रकम जमा न करने पर सुधीर ने कहा था कि उसके ज्योतिषी ने कहा है कि ये नंबर प्लेट उसके लिए सही है इसलिए वो बोली लगा रहा था, लेकिन टेक्निकल परेशानी की वजह से रकम पूरा नहीं दे पाया।
HR 88 B 8888 क्या मतलब ?
- HR मतलब हरियाणा
- 88 हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा आरटीओ रोड का कोड है
- बी उस गाड़ी की सीरीज है
- 8888 मांग वाला नंबर है
आपको बता दें कि अंग्रेजी में बी लिखा हुआ 8 जैसा दिखता है इसलिए अगर आप एक साथ देखें तो HR के बाद 8888888 एक साथ आते हुए नजर आते है इसलिए लोग लोग लाखों रूपए खर्च करके इस तरह के फैंसी नंबर प्लेट खरीदते है। इससे पहले भी इससे पहले भी HR22W2222 नाम का नंबर प्लेट 37.91 लाख का बिका था।



