By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में एक अक्टूबर से मूंग की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को कितना मिलेगा दाम ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषि

हरियाणा में एक अक्टूबर से मूंग की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को कितना मिलेगा दाम ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: September 17, 2026 11:12 am
Yuva Haryana
Published: September 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana :हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 38 मंडियों में शुरू होगी।

राज्य में खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मूंग का 8,780 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर का 8,450 रुपये, उड़द का 8,200 रुपये, तिल का 10,346 रुपये, मूंगफली का 7,517 रुपये तथा सोयाबीन का 5,708 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

हरियाणा सरकार द्वारा साल 2026-27 के लिए राज्य में मूंग, अरहर, उड़द, तिल, मूंगफली और सोयाबीन का कुल अनुमानित उत्पादन 52,761 टन आंका गया है। इनमें मूंग का अनुमानित उत्पादन 34,326 टन और मूंगफली का 16,456 टन है।

गन्ने के दाम बढ़े, किसान बोले नाकाफी

इनके अलावा तिल का उत्पादन 1,222 टन, अरहर का 567 टन, उड़द का 164 टन तथा सोयाबीन का 26 टन अनुमानित है।

इस बार फसलों के रकबे में भी उल्लेखनीय बदलाव दर्ज किया गया है। मूंगफली का रकबा पिछले वर्ष के 11,750 एकड़ से बढ़कर 20,570 एकड़ हो गया है, जबकि तिल का रकबा 2,124 एकड़ से लगभग दोगुना होकर 4,074 एकड़ पहुंच गया है।

वहीं मूंग का रकबा पिछले वर्ष के 1,47,650 एकड़ से घटकर 85,815 एकड़ रह गया है।

अब फूड सैंपल जांच के लिए देने होंगे ₹100

आपको बता दें कि खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक 38 मंडियों की जाएगी। सोयाबीन की खरीद 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सात मंडियों में तथा मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक सात मंडियों में होगी।

इसी तरह अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 दिसंबर से शुरू होगी। इन फसलों के लिए राज्य में क्रमशः 22, 10 और 27 मंडियां निर्धारित की गई हैं।

भूपेंद्र हुड्डा
रेक्सिल घोटाले में भूपेंद्र हुड्डा को CBI से क्लीन चिट

You Might Also Like

हरियाणा : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में महिलाओं का दबदबा, आयोग ने जारी किया रिजल्ट
एचएयू में फिर आंदोलन की आहट, जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद छात्रों ने दी चेतावनी
Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट
भाजपा सरकार पर बरसे दुष्यंत चौटाला, आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ाने का आरोप
हरियाणा में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्या है सरकार का प्लान? अब सिस्टम सुधारने के लिए ये सख्त कदम उठाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी… भारत के इन राज्यों में सड़क हादसों से हुई सबसे ज्यादा मौतें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 10, 2025
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
दीपावली महापर्व की रौनक, यहां देखिए नोटों से सजा हुआ भव्य महालक्ष्मी मंदिर
गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी, 5.14 एकड़ में बनेगा कैंपस
हरियाणा में IPS पूरन कुमार सुसाइड केस पकड़ा तूल, सातवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?