By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: एचएयू में फिर आंदोलन की आहट, जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद छात्रों ने दी चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

एचएयू में फिर आंदोलन की आहट, जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद छात्रों ने दी चेतावनी

Yuva Haryana
Last updated: December 28, 2025 6:30 pm
Yuva Haryana
Published: December 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन की एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। लाठीचार्ज के मामले में हुई जांच में हुए खुलासे के बाद छात्रों ने दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

दरअसल, एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार एचएयू के छात्रों ने संयुक्त बैठक करके प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ निराशा जाहिर की है। छात्रों का कहना है कि मंडलायुक्त की 28 पन्नों की जांच रिपोर्ट में प्रशासन का छात्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

ऐसे में छात्रों ने मांग की है कि अगर जल्द सरकार दोषियों को पदों से नहीं हटाती है और छात्रों पर दर्ज झूठे केस वापस नहीं लेती है तो मजबूरन छात्रों को दोबारा बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

एचएयू छात्रों का कहना है कि 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपने के बाद लगभग एक माह का समय गुजर गया है, लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि जांच में साफ तौर पर सामने आया है कि बिना जरूरत के बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। इतना ही नहीं घायल छात्रों को समय पर मेडिकल मदद नहीं दी गई और जानबूझकर एक मेडिकल ऑफिसर ने एमएलआर तैयार करने में लापरवाही बरती।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

छात्रों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न्याय की बजाय प्रशासन उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है और उन पर नए-नए फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे है ताकि समझौता करने का दबाव बनाया जा सके।

आपको बता दें कि 10 जून, 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में स्कॉलरशिप नीति में बदलाव के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय की ओर जा रहे एचएयू के छात्रों पर बल प्रयोग किया गया था, जिसमें कई विद्यार्थियों को गंभीर चोटें लगी थी।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इसके बाद यह मामला खास चर्चा में रहा था। विद्यार्थी एचएयू में धरने पर बैठ गए थे और बड़े-बड़े राजनेताओं का भी विद्यार्थियों को समर्थन मिला था। यहां तक कि राज्यपाल तक भी यह मामला उठाया गया था।

You Might Also Like

एक्टर धर्मेंद्र का हरियाणा से था गहरा नाता, यहां बिताए यादगार पल
हरियाणा दिवस पर सौगात, आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू
Haryana’s skilled youth to get International Employment opportunities under ‘Go Global’ Mission- CM
हरियाणा के इस गांव का सरपंच हुआ गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट तक जाने के बाद भी नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला
बिहार में NDA की बंपर जीत और महागठबंधन की करारी हार, PM मोदी ने दिखाया ‘बिहारी स्टाइल’
TAGGED:HAU faces renewed protestsHAU students threaten to launch agitation againstudents warn after investigation report revealsएचएयू में फिर आंदोलन की आहटजांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद छात्रों ने दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

21 जनवरी को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, दौरे से पहले कांग्रेस के संगठन का विस्तार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 18, 2026
हरियाणा में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती कब होगी ? कई सालों से इंतजार में बैठे अभ्यर्थी
हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार
कथित भर्ती घोटाले पर कोर्ट में हरियाणा सरकार की खामोशी, एक चर्चित पूर्व IAS अधिकारी से जुड़ा है पूरा मामला, पढ़ें
Big Breaking: गोली लगने से हरियाणा के IPS वाई पूरण कुमार की मौत, घर में मिला शव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?