By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा सरकार ने Tesla को हरियाणा में कारखाना लगाने का दिया निमंत्रण
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Haryana Government invites tesla to Haryana
अंतरराष्ट्रीय समाचारआज की ताजा खबरभारतव्यापारहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने Tesla को हरियाणा में कारखाना लगाने का दिया निमंत्रण

Yuva Haryana
Last updated: November 7, 2025 12:50 am
Yuva Haryana
Published: November 7, 2025
Share
Haryana Government invites tesla to Haryana
SHARE

चंडीगढ़, 7 नवंबर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को राज्य में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री सैनी ने टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि यदि टेस्ला हरियाणा में अपनी यूनिट लगाती है, तो इससे न केवल कंपनी की बिक्री में वृद्धि होगी बल्कि भारतीय उपभोक्ताओं को टेस्ला कारें अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी।

हरियाणा में औद्योगिक क्रांति: 123 MOU साइन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
Haryana CM invites tesla to Haryana
Haryana CM invites tesla to Haryana

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की प्रति टेस्ला प्रतिनिधियों को भेंट की और बताया कि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की यह नीति निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और अनुकूल औद्योगिक माहौल प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा निवेश और नवाचार का आदर्श गंतव्य बन चुका है। राज्य सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और स्थिर नीतिगत वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि टेस्ला की उपस्थिति हरियाणा के औद्योगिक और तकनीकी विकास को नई दिशा देगी।

नायब सैनी का रिपोर्ट कार्ड: ‘कांग्रेस राज में पाताल से आकाश तक घोटाले’

बैठक के दौरान टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक सुश्री इसाबेल फैन ने मुख्यमंत्री सैनी को भारत के पहले एकीकृत टेस्ला सेंटर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह समारोह आगामी 27 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित होगा। यह सेंटर एक ही परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर, डिलीवरी यूनिट, सर्विस सेंटर, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

CM gifted a copy of Gita to the Tesla representative
CM gifted a copy of Gita to the Tesla representative

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुश्री इसाबेल फैन को श्रीमद्भगवद गीता की प्रति भेंट की।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

You Might Also Like

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, संघर्षों को हराकर एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
हरियाणा में विदेशी निवेश की तैयारी, स्कॉटलैंड पहुंचे CM सैनी
हरियाणा में पराली जलाने वालों पर ड्रोन से नजर, 45 दिन तक गांव-गांव होगी निगरानी
हरियाणा और जापान में हुए 6 समझौते, हजारों युवाओं को रोजगार देने का दावा
कोहरे का कहर, हरियाणा में कई सड़क हादसे हुए, 40 से ज्यादा वाहन टकराए
TAGGED:CM Nayab SainiHaryana YouthTeslaTesla car manufacturing plantटेस्लासीएम नायब सैनीहरियाणाहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़कृषिहरियाणा सरकार

दूसरे राज्यों से आने वाले धान-बाजरे पर कड़ी निगरानी, CM नायब सैनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 10, 2026
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 15,000 से अधिक पद खाली, अकेले नूंह में 32% कमी
हरियाणा में बदला मौसम, इन इलाकों में बारिश के चलते गिरा तापमान
धान खरीद में आई तेजी, मिलर्स ने खत्म की हड़ताल
हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?