By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: स्कूलों की सुरक्षा के लिए 25 नई SOP लागू होंगी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षा

स्कूलों की सुरक्षा के लिए 25 नई SOP लागू होंगी

khushi Mukhija
Last updated: November 4, 2026 11:48 am
khushi Mukhija
Published: November 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ हुई क्रूरता की घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सुरक्षा के लिए 25 नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रसीजर (एसओपी) तैयार किए हैं। इन्हें सबसे पहले घटना वाले स्कूल में लागू किया जाएगा और इसके बाद जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अनिवार्य कर दिया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी ने इन दिशा-निर्देशों को अंतिम मंजूरी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया है।

एसओपी के प्रमुख प्रावधान

200 स्कूलों में बच्चों की मानसिक सेहत की होगी निगरानी
  • स्कूल परिसर में पत्थर, लोहा, लकड़ी सहित चोट पहुंचाने में इस्तेमाल हो सकने वाली वस्तुएं नहीं रखी जाएंगी।
  • सभी कक्षाओं के दरवाजों पर स्टॉपर लगाए जाएंगे।
  • प्रिंसिपल सहित सभी शिक्षक सुबह की असेंबली में मौजूद रहेंगे।
  • कक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के अलावा अन्य शिक्षक और प्रिंसिपल भी परिसर में बच्चों पर नजर रखेंगे।
  • बच्चों को केवल पंजीकृत अभिभावक या अटेंडेंट को ही सौंपा जाएगा।
  • ऑटो और टैक्सी चालकों को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिखने पर अभिभावकों को सूचित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पताल या बाल संरक्षण विभाग की मदद से काउंसलिंग कराई जाएगी।
  • मिड-डे मील के दौरान क्लास टीचर बच्चों के साथ भोजन के लिए जाएंगी और उनके साथ ही वापस लौटेंगी।
  • छुट्टी के समय शिक्षक बच्चों को अभिभावकों या अटेंडेंट को सौंपेंगे और गार्ड सभी कमरों की जांच कर ताला लगाएगा।
  • जिस सीढ़ी से बच्चा ऊपरी मंजिल तक पहुंचा था, वहां लोहे की ग्रिल लगेगी।
  • शिक्षकों की सुबह और लंच के बाद दो बार हाजिरी दर्ज होगी, ताकि बिना सूचना कोई परिसर से बाहर न जाए।

पीड़ित बच्चे का मेडिकल और काउंसलिंग

उधर, आठ साल के बच्चे का चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-32 जीएमसीएच में मेंटल असेसमेंट टेस्ट करवाया गया, जिसमें व्यवहार संबंधी समस्या सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे को लंबी काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट गोपनीय रखते हुए सीधे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) को भेज दी है। बोर्ड रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद बच्चे के पुनर्वास और कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

हरियाणा के 10,757 अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका, नियमितीकरण की मांग पर सरकार का साफ इनकार

स्कूल को 50 से ज्यादा धमकी भरे ई-मेल

घटना के बाद पिछले पांच दिनों में स्कूल की आधिकारिक ई-मेल पर 50 से ज्यादा संदेश आ चुके हैं। इनमें अलग-अलग समुदायों के लोगों ने बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी मांगी है, जबकि कुछ ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है, हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है।

रत्नावली में हरियाणवी फैशन का जलवा

You Might Also Like

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नरमी: 1,742 मामलों में से 895 में लगाया गया सिर्फ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना
मेवात में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: एक महीने में 10 हजार किलो मिलावटी पनीर जब्त, दिल्ली-एनसीआर तक सप्लाई
हरियाणा में फसल नुकसान पर मुआवजा, फल के लिए ₹50 हजार प्रति एकड़
अंबाला शहीद स्मारक का निर्माण पूरा, जल्द होगा उद्घाटन; अनिल विज बोले- PM मोदी करेंगे उद्घाटन
हरियाणा में शिक्षक तबादले पर हाईकोर्ट की रोक
TAGGED:implementednewsafetyschoolsopsहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस ने बनाई अनुशासन कमेटी, अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर इन 5 नेताओं की रहेगी नजर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 29, 2025
एचटेट (HTET) की अनिवार्यता से 10 हजार प्राथमिक शिक्षकों पर संकट, 2 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में जुटेगी बड़ी बैठक
हरियाणा में सुसाइड के मामलों को रोकने पर जोर, मेंटल हेल्थ के लिए सरकार उठा रही ये कदम
मुकेश अंबानी की कंपनी संभालेगी इन टोल प्लाजा की जिम्मेदारी, अब यहां बिना रूके वाहनों के कटेंगे टोल
बागवानी फसलों पर बंपर सब्सिडी: हरियाणा सरकार दे रही प्रति एकड़ ₹1.4 लाख तक की सहायता
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?