By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता और पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापेमारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता और पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

Yuva Haryana
Last updated: December 19, 2025 6:52 pm
Yuva Haryana
Published: December 19, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : अमेरिका से 3300 भारतीय डिपोर्ट होने के मामले में अब एजेंटों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत हरियाणा में एक भाजपा नेता और एक पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापा मारा गया।

वीरवार को हरियाणा के पानीपत, पिहोवा और पंजाब, दिल्ली समेत 13 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की। पानीपत में छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपए कैश समेत सोना-चांदी के गहने के बरामद किए गए।

डंकी रूट मामले में जालंधर जोन की ईडी ने पानीपत के अहरकुराना गांव में भाजपा नेता बलवान शर्मा, पंचायत सचिव प्रवीण, एजेंट प्रदीप के कई ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान दो करोड़ नगदी के अलावा 330 किलो चांदी और 6 किलो सोना और संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए। वहीं लैपटॉप, कंप्यूटर और रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

पानीपत का एजेंट बलवान अहर भाजपा नेता हैं और साल 2005 में नौल्था विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुका है। मतलौडा थाने में विदेश भेजने में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

दूसरा एजेंट प्रवीण पंचायत विभाग में खेल कोटे से नियुक्त ग्राम सचिव है व करनाल जिले में पोस्टिंग है। कुराना के प्रदीप के घर भी ईडी टीम पहुंची। प्रवीण व प्रदीप दोनों पार्टनर हैं।

पिहोवा में मैट्रिक्स स्टडी वीजा के संचालक के आवास और सेंटर पर छापेमारी की गई। ईडी की टीम यहां निजी वाहनों से पहुंची और घर सहित संबंधित ठिकानों को घेरकर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान ईडी ने अन्य कई ठिकानों पर भी छापेमारी भी की।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपको बता दें कि साल 2025 में अमेरिका से 3300 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। इनमें हरियाणा के 604 युवक शामिल हैं।

एक जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा में 188 अवैध ट्रैवल एजेंट है। साल 2019 से ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ विशेष जांच दल गठित होने के बाद इस वर्ष सितंबर तक 3455 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 3053 एजेंट गिरफ्तार हुए हैं। गिरोहों से 52.06 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

कौन है राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजील की मॉडल ? उसने खुद सामने आकर बताई ये बात
“डमी सीएम हैं नायब सैनी” पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, यहां पढ़िए उनका पूरा बयान
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी, यहां पढ़ने वाले बच्चों को क्यूं सताने लगी भविष्य की चिंता ? जानें
हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
हरियाणा में दो राज्यसभा सीटें होने वाली है खाली, किसके खाते में जाएगी ? पढ़ें
TAGGED:Major ED action in Haryanaraids on premises of BJP leader and Panchayat Secretaryबीजेपी नेता और पंचायत सचिव के ठिकानों पर छापेमारीहरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 15, 2026
सीएम की स्माइल पर विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल तो नायब सैनी दिया ये जवाब
प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, प्रबंधन आयोग को लगाई फटकार और मांगा जवाब
हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें
हरियाणा से बिहार तक अवैध हथियारों की सप्लाई, NIA का बड़ा एक्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?