Yuva Haryana: बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। वे बीते कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे और इसके बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है।
धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर हर कोई बॉलीवुड के हीमैन को नम आंखों से विदाई दे रहा है।
सबका कहना है कि धर्मेंद्र का जाना एक युग के अंत होने जैसा है। धर्मेंद्र के जाने से देओल फैमिली को बड़ा झटका लगा है, पूरा परिवार टूट गया है और इंडस्ट्री के लोग फैमिली से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र काफी समय से बीमार थे और 11 नवंबर की सुबह भी धर्मेंद्र के निधन को लेकर खबरें सामने आई थीं। तब उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने एक्टर के मौत की फेक न्यूज चलाने पर गुस्सा जाहिर किया था।
धर्मेंद्र को पिछले हफ्ते ही अस्पताल से घर शिफ्ट किया गया था। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।



