By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा

Yuva Haryana
Last updated: December 4, 2025 4:35 pm
Yuva Haryana
Published: December 4, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा पुलिस ने राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बाद अब ऑपरेशन हाटस्पाट्स डोमिनेशन शुरू कर दिया है, इसके तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है।

पुलिस ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान हरियाणा पुलिस ने 575 अपराध और नशीले पदार्थों के ठिकानों पर छापेमारी की और 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस ने नशीले पदार्थों, अवैध व्यापार और संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया है। ऑपरेशन के दूसरे दिन पुलिस की टीमों ने पूरे राज्य में 575 ऐसे ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जो ड्रग्स तस्करी, अवैध शराब, जुआ और आपराधिक गिरोहों से जुड़े हुए थे।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

पुलिस द्वारा 56 एफआईआर दर्ज कर 108 आरोपियों को पकड़ा गया है और 43 फरार खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की जानकारी के अनुसार 1236 बोतलें अंग्रेजी शराब, 111 बोतलें देसी शराब, 99 बोतलें अवैध कच्ची शराब, 250 लीटर लाहन और 51 हजार 712 रुपये नकद जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने 75.78 ग्राम हेरोइन, 1.045 किलोग्राम चरस, 70 किलोग्राम बीफ, साथ ही चार देसी कट्टे, चार पिस्तौल, तीन कारतूस और एक कार भी जब्त की।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कई जिलों में महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई। भिवानी में सबसे ज़्यादा 25 गिरफ्तारियां हुई। वहीं गुरुग्राम में 14, सिरसा में नौ, करनाल और हांसी में आठ-आठ गिरफ्तारियां की गई।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

पुलिस ने डबवाली, करनाल और सोनीपत में खासतौर पर हेरोइन सप्लाई करने वाले अड्डों को निशाना बनाया। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी की संपत्ति जब्त की और तीन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी, भाजपा-कांग्रेस की तैयारी कैसी ? पढ़ें
हरियाणा में नया कानून लागू, अब छोटे अपराधों में मिली ये राहत, पढ़ें
HPSC भर्ती में 35 प्रतिशत कटऑफ का असर, 21 महीने में क्लास-एक और दो की 31 प्रतिशत सीटें खाली
हरियाणा में इस कारण धान कुटाई का काम हुआ ठप, अटकी अरबों रुपए के चावल की डिलीवरी
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार हुई जीत का मंत्र, कही यह बात
TAGGED:575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ाHaryana Police cracks down on drug smugglersraids 575 locations and arrests 108 accusedनशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहारपुलिस महानिदेशक ओपी सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 15, 2026
हरियाणा में टीचरों की ट्रांसफर ड्राइव, इन कारणों के चलते अध्यापकों को लगा झटका
हरियाणा मौसम अपडेट: बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 17 के बाद छाएगा घना कोहरा
Haryana CM Saini visits Bihar, Praises Nitish Kumar’s Leadership and NDA’s Achievements
हिसार में एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?