By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: “नरमा किसानों को नहीं मिल रहा MSP” इस नेता ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप और रखी ये मांग
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“नरमा किसानों को नहीं मिल रहा MSP” इस नेता ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप और रखी ये मांग

Yuva Haryana
Last updated: November 26, 2025 11:30 am
Yuva Haryana
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा है कि बीजेपी सरकार किसानों का शोषण कर कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार यह सिद्ध कर रही है कि वो पूर्णत: किसान विरोधी सरकार है।

अभय ने कहा कि सरकार ने नरमा खरीद के लिए सीसीआई को जिम्मा सौंपा है लेकिन उसके बावजूद भी किसान नरमा की फसल बेचने के लिए धक्के खा रहा है और अपनी फसल को एमएसपी से 1000 से 1100 रूपए तक कम दामों पर निजी व्यापारियों को बेचने पर मजबूर है।

किसानों के लिए राहत: तय सीमा से अधिक धान बिक्री के लिए आवेदन जरूरी


उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की कोई सुनवाई नहीं है। किसान चौतरफा मार से बेहद परेशान है। जहां बारिश व सुंडी के प्रकोप के चलते किसानों की नरमा की फसल की पैदावार बहुत कम हुई है वहीं अब सरकार द्वारा खरीद न करने के कारण आर्थिक नुकसान भी झेल रहा है।

अभय ने मांग करते हुए कहा कि या तो सरकार किसानों की नरमा की सारी फसल को एमएसपी पर स्वयं खरीदे नहीं तो जिन किसानों की फसल को जो निजी व्यापारी कम दामों पर खरीद रहे हैं उनको भावांतर भरपाई योजना के तहत उनके नुकसान की भरपाई करे।

हरियाणा में धान खरीद पर हंगामा: किसानों ने भाजपा कार्यालयों के बाहर दिया धरना, MSP न मिलने का आरोप

चौटाला ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के प्रति कितनी बेरूखी है उसका उदाहरण है कि अभी तक किसानों के खेतों में खड़े पानी की निकासी के लिए कोई काम नहीं किया है। बीजेपी सरकार ने अभी तक जलभराव के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया है। ऊपर से किसानों के ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराने पर 10 गुना शुल्क बढ़ा कर एक तुगलकी फरमान और जारी कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। सरकार किसानों की नरमा की पूरी फसल को एमएसपी पर खरीदे और जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द दे।

धान की अधिक पैदावार से किसान परेशान: पूछ रहे, अतिरिक्त फसल कहाँ बेचें?

You Might Also Like

Negligence in Development Projects will not be to tolerated, srtict action will be taken : CM Nayab Singh Saini
हरियाणा में दौड़ने के लिए तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, Video के साथ जानें ट्रेन की खूबियां
केंद्र के बजट से हरियाणा को क्या मिला ? इन घोषणाओं से होगा ये फायदा, पढ़ें
हरियाणा में बजट को अंतिम रूप देने का काम जारी, पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल
जेजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद नजर आए अजय चौटाला, किया ये बड़ा दावा
TAGGED:“Cotton farmers are not getting MSP” INLD leader Abhay Chautala accused the BJP government and made this demand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीभारतहरियाणा न्यूज़

छोटी सी उम्र में बनाई बड़ी पहचान, कृत्रिम पैर के सहारे हरियाणा की बेटी ने किया कमाल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 27, 2025
बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आगाज, हरियाणवी संस्कृति के इस ‘महाकुंभ’ के बारे में जानिए
करनाल रोडवेज बस हादसे के बाद सरकार की सख्ती, हादसे की जांच के साथ धुंध में गाड़ी धीरे चलाने के आदेश
हरियाणा के इस गांव का सरपंच हुआ गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट तक जाने के बाद भी नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?