By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: भर्ती विज्ञापन की अंतिम तिथि के बाद बना पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र अमान्य, उम्मीदवारी होगी रद्द
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षा

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: भर्ती विज्ञापन की अंतिम तिथि के बाद बना पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र अमान्य, उम्मीदवारी होगी रद्द

khushi Mukhija
Last updated: October 6, 2026 11:13 am
khushi Mukhija
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछड़ा वर्ग (OBC / BCA) श्रेणी के प्रमाण पत्रों की वैधता को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और नजीर पेश करने वाला फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी अभ्यर्थी का पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले समाप्त (Expire) हो चुका था और उसने उसी एक्सपायर हो चुके सर्टिफिकेट के आधार पर आवेदन किया था, तो बाद में नया प्रमाण पत्र बनवा लेने से उसकी उम्मीदवारी वैध नहीं मानी जाएगी।

पात्रता की शर्तें सभी के लिए समान:

अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद विज्ञापन (Advertisement) में निर्धारित पात्रता शर्तों को सभी अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से लागू किया जाना जरूरी है। नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा सकती।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनसीआर में विस्तार, सोनीपत में खुलेगा आधुनिक एजुकेशनल सेंटर

क्या था पूरा मामला?

पद व विभाग: यह मामला हरियाणा सरकार द्वारा मेवात संवर्ग (Mewat Cadre) में निकाले गए 1456 प्राथमिक शिक्षकों (PRT) के पदों की भर्ती से जुड़ा हुआ है।

आवेदन की अंतिम तिथि: इन पदों पर आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 थी। नियम के तहत पिछड़ा वर्गए (BCA) श्रेणी के आवेदकों को आवेदन के साथ वैध प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य था।

MDU में मर्सी चांस परीक्षा पर उठे सवाल: 25 हजार में पेपर लीक कराने का दावा, व्हाट्सएप चैट से मचा हड़कंप

विवाद की वजह: अपीलकर्ता ने जनवरी 2024 में जारी हुआ पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र लगाया था। हरियाणा सरकार के 22 मार्च 2022 के निर्देशों के मुताबिक, आय एवं क्रीमी लेयर से जुड़े प्रमाण पत्रों की वैधता संबंधित वित्तीय वर्ष (31 मार्च तक) ही रहती है।

अदालत का तर्क: चूंकि अभ्यर्थी का सर्टिफिकेट 31 मार्च 2024 को खत्म हो गया था और भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 थी, इसलिए अंतिम तिथि के वक्त अभ्यर्थी के पास वैध प्रमाण पत्र नहीं था। अदालत ने पाया कि चयन प्रक्रिया में बाद में नया सर्टिफिकेट जमा करने के आधार पर पात्रता का दावा स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 15,000 से अधिक पद खाली, अकेले नूंह में 32% कमी

 

You Might Also Like

हरियाणा के CM की बड़ी घोषणा, 400 करोड़ रुपए से सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत
हरियाणा में मेडिकल स्टूडेंट्स से जुड़ी बड़ी खबर, कॉलेजों में बढ़ी MBBS की इतनी सीटें
हरियाणा में ग्रुप-सी के इतने पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें
हरियाणा में 4 साल बाद टीचरों के ट्रांसफर का खुला रास्ता, जारी हुई नई तबादला नीति की खास बातें जानें
हरियाणा में आधुनिक शिक्षा का नया अध्याय, स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा एआई और रोबोटिक का पाठ
TAGGED:backwardcertificateclassissuedrecruitment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में एसीबी की रडार पर घूसखोर, फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ जारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 28, 2025
मुकेश अंबानी की कंपनी संभालेगी इन टोल प्लाजा की जिम्मेदारी, अब यहां बिना रूके वाहनों के कटेंगे टोल
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
झज्जर एनकाउंटर केस में अब खापों की हुई एंट्री, दोनों पक्षों ने दिया ये अल्टीमेटम, पढ़ें पूरा मामला
हरियाणा में 2.30 लाख आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट को हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?