By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त

Yuva Haryana
Last updated: December 3, 2025 3:56 pm
Yuva Haryana
Published: December 3, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : पिछले दिनों हरियाणा के हिसार से एक शख्स वीआईपी वाहन नंबर पर देश की सबसे महंगी बोली लगाकर खासा सुर्खियों में रहा था। अब वह शख्स मुसीबत में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा हम किस लिए कह रहे है ? चलिए आपको बताते है…

दरअसल, हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी, लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, इसलिए इस संबंध में उस व्यक्ति की संपति और आय की जांच करवाई जाएगी और देखा जाएगा कि वास्वत में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता एक करोड 17 लाख रूपए की बोली लगाने की है या नहीं।

विज ने बताया कि राज्य में फैंसी और वीवीआईपी वाहन नंबर नीलामी प्रणाली से आवंटित किए जाते हैं और कई लोग बड़ी-बड़ी बोलियां लगाकर इन नंबरों को खरीदने की कोशिश करते हैं। यह न केवल प्रतिष्ठा का विषय होता है, बल्कि सरकार की राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

क्या बोले विज? सुनिए…

उन्होंने बताया कि हाल ही में एचआर 88 बी 8888 नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी के दौरान किसी व्यक्ति ने 1 करोड़ 17 लाख रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। लेकिन बोली लगाने के बाद उस व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा राशि जब्त होने दी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बोली लगाना सिर्फ शौक बनता जा रहा है, न कि जिम्मेदारी।

परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने परिवहन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिस व्यक्ति ने यह बोली लगाई, उसकी संपत्ति और आय की पूरी जांच करवाई जाए। यह देखा जाए कि वास्तव में उस व्यक्ति की आर्थिक क्षमता 1 करोड़ 17 लाख रुपये की बोली लगाने की है भी या नहीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आयकर विभाग को भी पत्र भेजकर विस्तृत जांच के लिए कहा जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी या बिना आर्थिक क्षमता के बोली न लगा सके।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दे कि गत दिनों चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल के ‘HR88B8888’ नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी। इस नंबर की नीलामी 1 करोड़ 17 लाख रुपये में तक हुई थी और हिसार के एक व्यक्ति ने यह बोली लगाई थी और 11 हजार सुरक्षा राशि जमा कराई थी, मगर बोली के पैसे जमा करवाने के आखिरी दिन उसने पैसे जमा नहीं करवाए। ऐसे में अब सरकार सख्त होती हुई दिखाई दे रही है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

खेती के पीक सीजन में बंद रहेगा VB जीरामजी योजना का काम, किसानों को होगा ये फायदा
हरियाणा पुलिस ने छेड़ा बड़ा डिजिटल अभियान, अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त एक्शन
भारत@2047 की राह में अग्रदूत रहेगा हरियाणा —औद्योगिक विकास पर राव नरबीर सिंह की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
हरियाणा की नई इम्पैनलमेंट पॉलिसी 2026: छोटे अस्पतालों को राहत, 1340 पैकेज रेट लागू
हरियाणा में इनेलो ने युवाओं से किया वादा, सरकार बनने पर ये काम किया जाएगा 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

विरोध के बाद अरावली पर नए फैसले से पीछे हटा सुप्रीम कोर्ट, लेकिन इनकी समस्याओं का हल कब होगा ?

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 29, 2025
इनेलो की ऐतिहासिक नूंह रैली ने तोड़े रिकॉर्ड, हरियाणा में अगली सरकार हमारी बनेगी: प्रो. संपत सिंह व रामपाल माजरा
रोहतक PGIMS के निदेशक की पुनर्नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा हलफनामा
साइबर क्राइम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच करेगी CBI
हिसार: केमिकल से 48 घंटे में पकाए जा रहे केले, कैंसर का खतरा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?