By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बढ़ोतरी का आदेश लागू, CM की अधिकारियों को दो टूक
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बढ़ोतरी का आदेश लागू, CM की अधिकारियों को दो टूक

Yuva Haryana
Last updated: February 13, 2026 5:27 pm
Yuva Haryana
Published: February 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने के बाद भाजपा सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का आदेश लागू कर दिया है। एक नवंबर 2025 से 3200 रुपए के हिसाब से बुजुर्गों को पेंशन जारी होगी, जिससे उन्हें तीन माह का एरियर मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दो टूक में कहा कि किसी भी हाल में न तो पेंशन होल्ड होनी चाहिए और न ही रूकी हुई व बढ़ी हुई पेंशन जारी होने में देरी होनी चाहिए। ऐसे में जिन करीब 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई थी, उसे भी सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर, 2025 को सीएम ने बुढ़ापा पेंशन को तीन हजार रुपए से बढ़ाकर 3200 रूपए नवंबर 2025 से लागू करने की घोषणा की थी। पिछले कई महीनों से बुजुर्ग बढ़ी हुई पेंशन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आदेश जारी न होने के कारण लाभार्थियों को तीन हजार रुपए ही मिल रहे थे।

इस बीच प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन कटने का मामला भी गरमाने लगा। कांग्रेस और इनेलो द्वारा बुढ़ापा पेंशन को लेकर 15 फरवरी और 20 फरवरी को प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया गया। भाजपा सरकार पर बड़ी संख्या में बुजुर्गों की पेंशन काटने के आरोप लगाए गए। यहां तक कि कई बार सीएम को खुद स्पष्टीकरण भी देना पड़ा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

बुढ़ापा पेंशन पर सियासी मुद्दा गरमाने के बाद हरियाणा सरकार ने लगातार तीन दिन तक बैठक की। खबर ये भी है कि वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक भी मंथन करते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों की क्लास लगाई है। सीएम ने ये भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी लाभार्थी की पेंशन रोकने या काटने से पहले उसके मोबाइल फोन पर कारण सहित मैसेज भेजा जाएगा। इस मैसेज में ये भी बताया जाएगा कि क्या-क्या दस्तावेज जमा कराने है। दस्तावेजों में त्रुटियों के सुधार के दौरान किसी की बुजुर्ग की पेंशन होल्ड नहीं की जाएगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

मानेसर लैंड स्कैम, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य आरोपियों को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन द्वारा मंथली मांगने के मामले में ये बड़ी बात आई सामने
हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रियों के अटके काम हो जाएंगे शुरू
हरियाणा के इस पूर्व मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, जमीन घोटाले के केस में लगा झटका
हांसी जिला बनने पर किसको हुआ फायदा? इस नेता ने लगाए बड़े गंभीर आरोप
TAGGED:3200 रूपएआदेशइनेलोकांग्रेसजेजेपीबुढ़ापा पेंशनभाजपासीएम नायब सैनीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में पुरातत्व विभाग की डिप्टी डायरेक्टर पर FIR, एसीबी ने लिया एक्शन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 29, 2026
आंदोलन की तैयारी में JJP, दुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनी
चौंकाने वाला खुलासा : इस कारण हरियाणा-पंजाब सहित अनेक राज्य दब रहे कर्ज के बोझ तले, पढ़ें
1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए
NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, हरियाणा में बढ़े सड़क हादसे, मौतों का आंकड़ा चिंताजनक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?