By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी ₹1.16 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी ₹1.16 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: October 29, 2026 12:43 pm
khushi Mukhija
Published: October 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जींद यूनिट ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत वक्फ बोर्ड कार्यालय में तैनात एस्टेट ऑफिसर मोहम्मद सलीम और रेंट क्लर्क मोहम्मद ताहिर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गोहाना बाईपास के नजदीक एक मिठाई की दुकान से पकड़ा गया।

एसीबी की टीम ने आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। जांच के दौरान 1.84 लाख रुपये की रसीद मिली, जबकि शेष 1.16 लाख रुपये का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसे रिश्वत की राशि माना जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

HIV लक्ष्यों में कुरुक्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, हरियाणा का पहला जिला बना

एसीबी इंस्पेक्टर मोहिंद्र सिंह ने जानकारी दी कि गोहाना निवासी सतीश कुमार और उनके सहयोगियों ने पिछले साल दुकानों के भूखंडों के पट्टे के लिए हरियाणा वक्फ बोर्ड में आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान अग्रिम राशि और अन्य भुगतानों के नाम पर 3.02 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन कोई रसीद जारी नहीं की गई।

करीब एक माह पहले शिकायतकर्ता को फोन कर फाइलें संशोधित किए जाने की बात कही गई और 3 लाख रुपये लेकर सोनीपत कार्यालय बुलाया गया ताकि रसीद और पट्टे का हलफनामा दिया जा सके। जब रसीद की कुल राशि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली, तो संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

  1. नूंह में जेई को 80 हजार रिश्वत लेते पकड़ा, टीम को कमरे में बंद करने का आरोप

नूंह के लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में बुधवार को जूनियर इंजीनियर (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने एसीबी टीम को ही एक कमरे में बंद कर दिया था। टीम को किन परिस्थितियों में बंद किया गया और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी गहन जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने जिला नगर योजनाकार विभाग के एक अधिकारी की पिछली गतिविधियों और भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।

PGT शिक्षक से HPSC चेयरमैन बने सतीश कुमार
  1. झज्जर: इंतकाल के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेता पटवारी काबू

झज्जर में एसीबी ने विरासत का इंतकाल दर्ज करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हल्का पटवारी सुमित (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को झज्जर स्थित पटवारखाने से रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि बाबरा गांव के एक व्यक्ति की जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए पटवारी रिश्वत मांग रहा था। एसीबी यूनिट झज्जर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से सोनीपत जिले का निवासी है और वर्तमान में रोहतक की राम गोपाल कॉलोनी में रह रहा है। इस मामले में रोहतक थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

हरियाणा में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा

You Might Also Like

हरियाणा: मतदाता सूची की स्थिति पर 7 अक्टूबर को कांग्रेस की बड़ी बैठक, 50 लाख नाम प्रभावित होने का दावा
हरियाणा में प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित होगी शामलात भूमि, नियमों में बदलाव
कैथल हादसा: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, दो भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत
कांग्रेस का एक्शन: फरीदाबाद थप्पड़ कांड पर पराग शर्मा और लांबा को नोटिस
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
TAGGED:arrestedboardbribeofficialstakingtwowaqf
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अगले साल बदली-बदली नजर आएगी हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी, इतने IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 29, 2025
‘थारा फूफा जिंदा है’ फेम दूलीचंद का 106 वर्ष की आयु में निधन, गुब्बारों से सजी अंतिम यात्रा
किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी
खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नरमी: 1,742 मामलों में से 895 में लगाया गया सिर्फ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना
हरियाणा के स्कूलों में सफाई बजट अटका
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?