By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: ‘थारा फूफा जिंदा है’ फेम दूलीचंद का 106 वर्ष की आयु में निधन, गुब्बारों से सजी अंतिम यात्रा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

‘थारा फूफा जिंदा है’ फेम दूलीचंद का 106 वर्ष की आयु में निधन, गुब्बारों से सजी अंतिम यात्रा

khushi Mukhija
Last updated: October 26, 2026 12:31 pm
khushi Mukhija
Published: October 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: सरकारी तंत्र की लापरवाही के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर देश भर में सुर्खियों में आए   दूलीचंद   अब इस दुनिया में नहीं रहे। रोहतक जिले के गांधरा गांव में 106 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा किसी आम यात्रा की तरह नहीं, बल्कि एक बारात की तरह निकाली गई, जिसमें अर्थी को गुब्बारों से सजाया गया था और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ युवाओं ने नृत्य किया। उनके बड़े बेटे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

क्या था पूरा मामला?

दो मार्च 2022 को दूलीचंद की बुढ़ापा पेंशन अचानक आनी बंद हो गई थी। सरकारी कागजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इस बात से परेशान होकर वह करीब छह महीने तक अधिकारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खुद को जिंदा साबित करने के लिए एक बेहद अनोखा और यादगार रास्ता चुना।

हरियाणा की मंडियों में पहुंच रहा यूपी का धान, इंद्री में आढ़ती पर FIR; खरीद व्यवस्था पर उठे सवाल

जब दूल्हा बनकर निकले थे दूलीचंद

लगभग 102 वर्ष की उम्र में दूलीचंद ने चश्मा पहना, रथ पर सवार हुए और हाथों में   ‘थारा फूफा अभी जिंदा है’   लिखी तख्तियां लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। उनका यह अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बन गया था। इस विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और विशेष शिविर लगाकर न सिर्फ उनकी पेंशन बहाल की गई, बल्कि क्षेत्र के अन्य बुजुर्गों को भी इसका लाभ मिला।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए पीछे

रोहतक में मनरेगा फंड की कथित गड़बड़ी की जांच करेगी विजिलेंस

दूलीचंद अपने पीछे एक बड़ा और हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में छह बेटे और चार बेटियां हैं, और कुल सदस्यों की संख्या लगभग 70 है, जिसमें पौत्र-पौत्रियां और प्रपौत्र-प्रपौत्रियां शामिल हैं। उनके जीवन पर आधारित संघर्ष और आंदोलन पर आगे चलकर एक हरियाणवी फिल्म भी बनाई गई थी, जिसको लेकर कानूनी विवाद भी कोर्ट में विचाराधीन रहा है।

 

खेदड़ पावर प्लांट का विस्तार: 800 मेगावाट की नई यूनिट को हरी झंडी

You Might Also Like

बिजली वितरण निगम का बड़ा फैसला: ₹78.75 करोड़ से पानीपत, करनाल और यमुनानगर में लगेंगे 10 नए 33 KV सब-स्टेशन\
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का नोटीफिकेशन जारी किया
हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों को मिला मुआवजा, सबसे ज्यादा नुकसान इन जिलों में हुआ, देखें
राइस शैलर मालिकों पर शिकंजा: 50 करोड़ की वसूली का अल्टीमेटम
पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी
TAGGED:becamedulichandfamousforgovernmentnewsPoliticsslogantrendingहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

पंजाब-हरियाणा को दहलाने की साजिश नाकाम, IED बरामद

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 20, 2026
छठ पूजा पर हरियाणा सरकार की सौगात, बिहार के लिए AC बसें शुरू, शेड्यूल जारी
हरियाणा के बिजली मंत्री को बिजली निगम के कर्मचारी को सस्पैंड करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट
हरियाणा सरकार का फैसला, अब पढ़ाने की बजाय और कोई काम नहीं करेंगे सरकारी टीचर
हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?