By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बिजली वितरण निगम का बड़ा फैसला: ₹78.75 करोड़ से पानीपत, करनाल और यमुनानगर में लगेंगे 10 नए 33 KV सब-स्टेशन\
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

बिजली वितरण निगम का बड़ा फैसला: ₹78.75 करोड़ से पानीपत, करनाल और यमुनानगर में लगेंगे 10 नए 33 KV सब-स्टेशन\

khushi Mukhija
Last updated: October 9, 2026 12:27 pm
khushi Mukhija
Published: October 9, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने पानीपत, करनाल और यमुनानगर जिलों में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ₹78.75 करोड़ की लागत से तीनों जिलों में 33 KV क्षमता के 10 नए सब-स्टेशन स्थापित करने जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन नए सब-स्टेशनों के बनने से तीनों जिलों के 1 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को कटों और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।

12 महीने में पूरा करना होगा निर्माण कार्य

टेंडर शर्तों के अनुसार, ठेकेदार कंपनी को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LOI) जारी होने की तिथि से 12 महीने के भीतर प्रोजेक्ट का काम पूरा करना होगा। इसके तहत सब-स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण, सिविल वर्क्स और 33 KV व 11 KV लाइनों को बिछाने का कार्य किया जाएगा।

सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि लाइनों के सटीक रूट तय करने के लिए हारसेक (HARSAC) के माध्यम से सैटेलाइट मैपिंग, जीपीएस और फुट सर्वे कराया जाएगा।

पंचकूला में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 साल में 6 गुना बढ़ी ड्रग्स की बरामदगी, 26.20 करोड़ का माल जब्त

जानें कहां-कहां और कितनी क्षमता के लगेंगे सब-स्टेशन

पानीपत जिला:

  • काबड़ी-3: 12.5 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर
  • समालखा: 5 MVA का 1 पावर ट्रांसफार्मर
  • चंदौली: 5 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर
  • सौधापुर: 10 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर

करनाल जिला:

  • इंद्री सिटी: 5 MVA का 1 पावर ट्रांसफार्मर
  • चुरनी: 5 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर
  • बिलोना: 5 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर
  • कुलर्न: 5 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर
  • दनौली: 10 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर

यमुनानगर जिला:

एनसीआर में डीजल ऑटो बैन, सिर्फ ई-रिक्शा को अनुमति
  • हैबतपुर: 5 MVA के 2 पावर ट्रांसफार्मर

स्थानीय लोहारों व फैब्रिकेटर्स को मिलेगा 50% रोजगार

स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजली निगम ने अनिवार्य नियम बनाया है कि कुल फैब्रिकेशन कार्य का कम से कम 50% हिस्सा स्थानीय लोहारों या फैब्रिकेटर्स से ही कराया जाएगा।

समय पर काम न होने पर जुर्माना, पहले करने पर बोनस

देरी पर जुर्माना: तय समय सीमा में काम पूरा न होने पर कंपनी पर 0.25% प्रति सप्ताह की दर से जुर्माना (अधिकतम 5%) लगाया जाएगा।

हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार

जल्दी पूरा करने पर बोनस: प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा करने पर कंपनी को 0.5% प्रति पखवाड़ा की दर से इंसेंटिव बोनस (अधिकतम 2.5%) दिया जाएगा।

You Might Also Like

रोहतक: पूर्व पार्षद के पति व वकील का लग्जरी कार में मिला शव, सिर में लगी थी गोली; परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा
हरियाणा मानवाधिकार आयोग का बड़ा फैसला: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, गेट हादसे में बच्चे की मौत के बाद एक्शन
दिल्ली एनसीआर की हवा हुई खराब, दिवाली से पहले दमघोंटू वातावरण ने दिल्ली वालों की बढ़ाई चिंता
हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम का यू-टर्न: 26-27 सितंबर को आंधी, बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में 273 दिन तक घूमती रही फाइल, 13 बार बदला टेबल, कार्यवाई लंबित
TAGGED:bigcorporationdecisiondistributionpower
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
शिक्षाहरियाणा न्यूज़

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनसीआर में विस्तार, सोनीपत में खुलेगा आधुनिक एजुकेशनल सेंटर

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 5, 2026
हांसी जिला बनने पर किसको हुआ फायदा? इस नेता ने लगाए बड़े गंभीर आरोप
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखिए पूरी लिस्ट
विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ड काटने का मुद्दा, हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?