By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: Haryana : “वोट चोरी” पर भाजपा Vs कांग्रेस, जानिए कितनी सीटों पर कितने वोटों से कांग्रेस-बीजेपी करीबी मुकाबले में हारी थी?
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

Haryana : “वोट चोरी” पर भाजपा Vs कांग्रेस, जानिए कितनी सीटों पर कितने वोटों से कांग्रेस-बीजेपी करीबी मुकाबले में हारी थी?

Yuva Haryana
Last updated: November 8, 2025 5:04 pm
Yuva Haryana
Published: November 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में करीब एक वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के ताजा आरोपों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर है।

कांग्रेस का मानना है कि अगर वोट चोरी नहीं होती तो कांग्रेस की हरियाणा में सरकार होती। वहीं भाजपा का कहना है कि हार के बाद तिलमिलाई कांग्रेस प्रोपेगेंडा फैला रही है और इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

ऐसे में जनता भी अब चुनावी आंकड़ों पर चर्चाएं कर रही है। चलिए हम भी आपको एक ऐसा आंकड़ा बताते है, जिससे आपको चुनाव परिणाम से जुड़ा नया फैक्ट पता चलेगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

साल 2024 के अक्टूबर माह में हरियाणा के विधानसभा चुनाव हुए। इसमें बहुत सारी सीटों पर करीबी मुकाबले देखने को मिले, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा।

करीबी मुकाबले में कांग्रेस की हारी सीटों का परिणाम

  • 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा से 22 हजार 779 वोटों के अंतर से हारी
  • डबवाली में इनेलो से 610 वोटों के अंतर से हारी

उचाना कलां, चरखी दादरी, होडल, सफीदों, घरौंडा, असंध, राई और खरखौदा विधानसभा सीटों पर कांग्रेस भाजपा से साढ़े पांच हजार से भी कम वोटों से चुनाव हारी थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
  • उचाना – भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों से हराया
  • दादरी – भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 मतों से हराया
  • असंध – कांग्रेस के शमशेर गोगी को भाजपा के योगेंद्र राणा ने 2306 मतों से हराया
  • अटेली – भाजपा की आरती राव ने कांग्रेस के अतरलाल को 3085 मतों से हराया
  • होडल – कांग्रेस के उदय भान भाजपा के हरजिंदर सिंह से 2595 मतों से चुनाव हारे
  • महेंद्रगढ़ – कांग्रेस के राव दान सिंह भाजपा के कंवर सिंह से 2648 मतों के अंतर से चुनाव हारे
  • राई – भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जय भगवान अंतिल को 4673 मतों से हराया
  • खरखौदा – भाजपा के पवन खरखौदा ने कांग्रेस के जयवीर वाल्मीकि को 5635 मतों के अंतर से हराया
  • डबवाली – इनेलो के आदित्य देवीलाल ने कांग्रेस के अमित सिहाग को 610 मतों से हराया

करीबी मुकाबले में भाजपा की हारी सीटों का परिणाम

  • 7 सीटें पर कांग्रेस से 12 हजार 592 वोटों के अंतर से हारी

भाजपा सात विधानसभा सीटों लोहारू, आदमपुर, पंचकूला, साढ़ोरा, रोहतक, थानेसर और फतेहाबाद विधानसभा सीटों पर साढ़े तीन हजार से कम मतों के अंतर से कांग्रेस से चुनाव हारी थी।

  • लोहारू – कांग्रेस के राजबीर फरटिया ने भाजपा के जय प्रकाश दलाल को 792 वोटों से हराया
  • आदमपुर – कांग्रेस के चंद्र प्रकाश ने भाजपा के भव्य बिश्नोई को 1,268 मतों के अंतर से हराया
  • पंचकूला – कांग्रेस के चंद्र मोहन बिश्नोई ने भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता को 1,997 मतों के अंतर से हराया
  • साढ़ौरा – कांग्रेस की रेणुबाला ने भाजपा के बलवंत सिंह साढ़ौरा को 1699 मतों के अंतर से हराया
  • रोहतक – कांग्रेस के बीबी बत्रा ने भाजपा के मनीष ग्रोवर को 1341 मतों से हराया
  • थानेसर – कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने भाजपा के सुभाष सुधा को 3243 मतों से हराया
  • फतेहाबाद – कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा के चौधरी दुड़ाराम को 2252 मतों से हराया

आपको यह भी बता दें कि भाजपा ने अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान 55 लाख वोट हासिल कर 48 विधानसभा सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस ने 54 लाख वोट प्राप्त करते हुए 37 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

ये आंकड़े आपको इसलिए बता रहे है, क्योंकि राहुल गांधी का आरोप है कि हरियाणा में वोटों की चोरी नहीं हुई होती तो कांग्रेस यह सीटें जीतती और राज्य में उसकी सरकार बनती। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए कहा है कि यदि वोटों की चोरी हुई होती तो भाजपा सात सीटें इतने मामूली अंतर से क्यों हारती।

You Might Also Like

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, हरियाणा के इतने छात्रों का हुआ चयन
हरियाणा में धान घोटाले पर एक्शन, SIT ने आरोपी मिलर को राजस्थान से पकड़ा
पहाड़ों में बर्फबारी और हरियाणा में ठंड का प्रकोप, आने वाले दिनों में मौसम कैसा ? पढ़ें
JJP नेता दिग्विजय चौटाला से सुरक्षा वापस लेने का मामला, हरियाणा पुलिस के फैसले को लगा बड़ा झटका
अनोखी पहल, अब हरियाणा की जेलों में कंप्यूटर चलाना सीखेंगे कैदी
TAGGED:Haryana : “वोट चोरी” पर भाजपा Vs कांग्रेसHaryana: BJP vs Congress on “vote theft”know on how many seats and by how many votes Congress and BJP lost in close contests?जानिए कितनी सीटों पर कितने वोटों से कांग्रेस-बीजेपी करीबी मुकाबले में हारी ?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

हरियाणा की सभी जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य करने की कवायद तेज, महिला आयोग ने खेल विभाग को लिखा पत्र

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 28, 2025
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी कब बनेगी ? देरी की वजह आई सामने, पढ़ें
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स परेशान, छह महीने से नहीं मिला पूरा मानदेय
हरियाणा के इन HCS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किए ये आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?