By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: JJP ने जुलाना में दिखाई सियासी ताकत, क्या बोले दुष्यंत चौटाला ? जानें रैली की पूरी डिटेल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

JJP ने जुलाना में दिखाई सियासी ताकत, क्या बोले दुष्यंत चौटाला ? जानें रैली की पूरी डिटेल

Yuva Haryana
Last updated: December 8, 2025 11:43 am
Yuva Haryana
Published: December 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा की बांगर की धरती और प्रदेश का केंद्र बिंदु जींद जिले के जुलाना में जननायक जनता पार्टी ने एक बड़ी रैली करके अपनी सियासी ताकत दिखाई है। जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस पर हुई इस रैली में कौन क्या बोल और क्या खास बातें रही ? चलिए आपको पूरी जानकारी देते है और कुछ वीडियो भी दिखाते है।

इस रैली की सबसे बड़ी खास बात ये रही कि न केवल जेजेपी बल्कि दुष्यंत चौटाला भी अपने पुराने अंदाज में दिखे, कार्यकर्ताओं में भी जोश आलम देखने वाला था। दुष्यंत ने जमकर भाजपा सरकार को घेरा।

थार पर आए दुष्यंत का वीडियो

पूर्व डिप्टी ने थार पर सवार होकर रैली में एंट्री की और अपने संबोधन के दौरान उन्होंने थार का जिक्र भी किया। दरअसल, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डीजीपी महोदय को थार-बुलेट पर बदमाश नजर आते है जबकि हर रोज प्रदेश में होने वाले मर्डर उन्हें दिखाई नहीं दे रहे।

मंच पर ऐसे हुआ दुष्यंत का स्वागत

CM आया… के लगे नारे

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

कौन क्या बोला ?  
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की वजह से ही बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि खुद कांग्रेसियों ने ही भाजपा से मिलीभगत करके कांग्रेस की लुटिया डुबोई और अब बीजेपी प्रदेश को जमकर लूटने में लगी हुई है।

अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आज जंगल राज है। हर रोज चोरी, डकैती, लूटपाट एवं हत्याएं आम बात हो गई है। बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अब तो प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सीएम के सुरक्षा के दावों की पोल खोलते हुए डॉ चौटाला ने कहा कि प्रदेश की इस जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा ?

डॉ चौटाला ने भाजपा सरकार को किसान-कमेरे की विरोधी बताते हुए कहा कि किसान की फसल की आज लागत ही पूरी नहीं हो रही है। लाखों एकड़ में पानी भर गया, लेकिन मुआवजा तो दूर अब तक सरकार हजारों एकड़ में से तो पानी ही नहीं निकाल पा रही। दूसरी तरफ सरकार की मिलीभगत के कारण हजारों करोड़ रुपए का धान घोटाला कर किसानों के साथ कम दाम पर धान खरीदकर छल किया गया है।

उन्होंने ये भी कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री हरियाणा आए थे और प्रदेश की सरकार ने उनके आगमन पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन प्रधानमंत्री पांच पैसा भी प्रदेश की तरक्की के लिए नहीं देकर गए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के साथ जाना मजबूरी थी। अगर भाजपा के साथ नहीं जाते तो आज पार्टी का न तो झंडा बचता और न ही इतने विकास कार्य होते। जब जेजेपी सत्ता में थी तो चंडीगढ़ में आम आदमी की सुनवाई के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रहते थे, लेकिन अब सुनवाई की जगह चंडीगढ़ जाने वालों को धक्के मिल रहे है। यही वजह है कि आज खेतों में पानी खड़ा है, मंडियों में कपास-धान-बाजरे से भरी ट्राली खड़ी रहती है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के कारण ही हर वर्ष बुढ़ापा पेंशन बढ़ती थी, लेकिन जब से सत्ता से बाहर गए है, तब से लेकर आज तक एक रुपए पेंशन बढ़कर बुजुर्गों के खाते में नहीं आई, बल्कि हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई। इसी तरह लाडो लक्ष्मी योजना को चुनावी हथियार बनाकर हर महिला को 2100 रुपए देने की घोषणा की, लेकिन चुनाव जीतते ही तरह-तरह की कंडीशन लगाकर नामात्र लाडो के घर ही लक्ष्मी दी।

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने वोट लेने के लिए धड़ाधड़ राशन कार्ड बना दिए और वोट लेने के तुरंत बाद लाखों बीपीएल कार्ड काट दिए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खेल के मैदान में सरकार की अव्यवस्था के कारण खिलाड़ी मर रहे है और रोजगार की तलाश में विदेशों में भी युवा जान गवां रहे है। वर्तमान सरकार प्रदेश के पीएचडी युवाओं को चपड़ासी लगाने की योजना पर काम कर रही है।

उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 40 प्रतिशत पदक तो हरियाणा के छोरे-छोरी लाते है और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों का आयोजन गुजरात में क्यों ? औद्योगीकरण में हरियाणा आगे, लेकिन उद्योगों को सबसे ज्यादा सब्सिडी गुजरात में क्यों ? पूर्व डिप्टी सीएम ने यहां तक कहा कि सीएम तो हरियाणा का है, लेकिन उसको नकेल गुजरात से ही डाल रखी है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा सरकार के गुप्त एजेंडे की पोल खोलते हुए कहा कि जिस तरह से 2016 में प्रदेश में भाईचारा तोड़कर जो आग लगाई थी, उसी एजेंडे को अब दोहराने की साजिश रची जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सांसद-विधायक एवं नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता की तुलना जानवरों से करके वे माहौल खराब करना चाहते है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अध्यापकों को बीएलओ की ड्यूटी सौंपकर सरकारी स्कूलों को बंद करने की मंशा बीजेपी की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा ही है तो क्यूं न स्कूली शिक्षा विभाग को ही चुनाव आयोग बना दें।

वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान सरकार से दुखी है और जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार करें ताकि आने वाले चुनाव में जेजेपी की सरकार बन सके।

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम 2047 तक 50 लाख युवाओं को रोजगार देने की बड़ी-बड़ी बातें करते है, लेकिन सच तो ये है कि पक्की नौकरियां तो दूर की बात कच्ची नौकरियों के ही लाले पड़े हुए है।

दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

स्थापना दिवस समारोह में सभी वरिष्ठ नेताओं ने जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को नमन किया और पूर्व सीएम स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला को याद किया। इस दौरान पूर्व विधायक नैना चौटाला जब मंच पर पहुंची तो हजारों महिलाओं ने खड़े होकर महिलाओं को पंचायत एवं राशन डिपो में दिए गए आरक्षण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ जेजेपी नेता डॉ केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी के सभी कार्यकर्ता जुलाना की इस ऐतिहासिक रैली से साल 2029 में जेजेपी की सरकार बनाने का संकल्प लें और इस लक्ष्य को पाने में जुट जाएं।

You Might Also Like

हरियाणा में स्वच्छता अभियान के बजट की अनदेखी, अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
हरियाणा की ओर बढ़ रहा ज्वालामुखी की राख का गुबार, मौसम विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
हरियाणा के नए विधानसभा भवन बनाने की योजना में कहां आई रुकावट और क्या बोले नेता ? जानें
हरियाणा : धान घोटाले में नया खुलासा, अब किसानों के खाते क्यों हो रहे फ्रीज ? जानें पूरी अपडेट
TAGGED:JJP shows political strength in Julanawhat did Dushyant Chautala say?जननायक जनता पार्टीजेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटालाजेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्षपूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

डबल मर्डर से दहला हरियाणा, 75 गज जमीन के विवाद में दिनदहाड़े ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 19, 2025
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकार
हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, अब तक 5 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले हरियाणा के राज्यपाल, आर्थिक मदद की घोषणा
कितना बड़ा होगा हरियाणा का नया जिला हांसी ? क्षेत्रफल, जनसंख्या सहित पूरी जानकारी जानिए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?