By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अपनी मां को मारने इंग्लैंड से हरियाणा आया बेटा, फिर ऐसे दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अपनी मां को मारने इंग्लैंड से हरियाणा आया बेटा, फिर ऐसे दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम

Yuva Haryana
Last updated: January 12, 2026 2:14 pm
Yuva Haryana
Published: January 12, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यमुनानगर जिले में विदेश से आकर एक बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर डाला। हैरानी की बात ये है कि उसने पहले विदेश में बैठकर हत्या की साजिश रची और फिर गुपचुप तरीके से हरियाणा आकर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर में थाना साढौरा के गांव श्यामपुर में सरपंच की पत्नी बलजिंदर कौर की हत्या का रहस्य पुलिस जांच में सुलझ गया है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह हत्या किसी बाहर व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद महिला के सगे बेटे गोमित राठी और उसके दोस्त पंकज ने मिलकर की थी।

हत्या के पीछे लंबे समय से मां-बेटे के बीच चल रहे तनाव और टकराव को बताया जा रहा है। बेटे का चार साल से चल रहे प्रेम संबंध को लेकर घर में तनाव था। मां इस रिश्ते के खिलाफ थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

इसके चलते दो साल पहले ही बेटे गोमित राठी को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद भी मां-बेटे के बीच की दरार कम होने की बजाय और बढ़ती गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोमित ने इंग्लैंड से ही मां की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार गोमित राठी 18 दिसंबर को इंग्लैंड से गुपचुप तरीके से भारत लौटा और इसकी जानकारी केवल उसके करीबी दोस्त पंकज को ही थी।

दोनों ने परिवार और गांव वालों से यह बात छुपाई। गोमित 24 दिसंबर की रात गांव पहुंचा और जानवरों के बाड़े में छिपकर सही मौके का इंतजार करता रहा।

देर रात उसने अपनी मां पर हमला किया। पहले चोटें पहुंचाई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को पानी की हौदी में फेंक दिया, ताकि यह घटना दुर्घटना जैसी लगे। हत्या के बाद गोमित उसी रात करनाल लौट गया।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

गोमित ने पुलिस जांच में यह भी बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया, ताकि किसी को शक न हो।

इसके बाद करनाल में पीजी लेकर रहने लगा और परिवार को यह विश्वास दिलाता रहा कि वह अभी भी इंग्लैंड में है।

24 दिसंबर की रात श्यामपुर गांव में बलजिंद्र कौर की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद बेटे के इंतजार में तीन दिन तक मां के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। 26 दिसंबर को जब गोमित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो रिश्तेदारों के सामने उसने मां की मौत पर रोने का नाटक किया और गांव में पहुंचकर वह अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल हुआ।

एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने लोकेशन ट्रैकिंग, मोबाइल डेटा, गांव के आसपास की गतिविधियों और घटनास्थल की परिस्थितियों का अध्ययन किया और सभी साक्ष्य गोमित की संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे थे, जिसके बाद गोमित को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में कई खुलासे हुए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का CM पर आरोप, “नायब सैनी ने किसानों की नहीं सुनी बातें”
हरियाणा में भ्रष्ट पुलिसवालों की खैर नहीं ! अब सीधा नौकरी से होंगे बर्खास्त
हरियाणा में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा जारी, CM पर किया बड़ा कटाक्ष
कांग्रेस में छिड़ी पोस्टर ‘वॉर’, सांसद कुमारी सैलजा का बड़ा पोस्टर हटाने पर हुआ विवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेंद्र हुड्डा के नहीं थे हस्ताक्षर, CM ने अपना चश्मा साफ करके किया कन्फर्म और फिर हुआ हंगामा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 19, 2025
हरियाणा पहुंचे BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, युवाओं को राजनीति में शॉर्टकट से बचने की दी सलाह
एचएयू की वैज्ञानिक डॉ फोगाट की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, वीसी को तुरंत बर्खास्त करने की उठी मांग
हरियाणा में BJP नेता के स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें Video
Supreme Court orders — पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव दस दिन में अधिसूचित कर 31 दिसंबर 2025 तक कराएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?