Yuva Haryana : चांदी के दामों में तूफानी रफ्तार लगातार जारी है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चांदी के दाम तीन लाख रुपए प्रति किलो के पार हो गए है।
एक बड़ी बात ये है कि पिछले करीब एक माह में ही चांदी दो लाख रूपए से तीन लाख रूपए तक पहुंच गई है।
चांदी ने 12 दिसंबर 2025 को दो लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छुआ था। 14 दिन बाद 26 दिसंबर को चांदी 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची और इसके बाद 29 दिसंबर को चांदी 2.50 लाख पर पहुंची।
13 जनवरी को चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो के लेवल पर पहुंच गई और 19 जनवरी को चांदी तीन लाख रुपये के लेवल को पार कर गई है।
पिछले 13 महीनों में चांदी 240 प्रतिशत महंगी हो चुकी है। चांदी के दाम एक लाख रुपए से दो लाख रुपए तक पहुंचने में करीब 450 दिन लगे थे।
मंगलवार 20 जनवरी को मार्केट खुलने के बाद चांदी के भाव में 8000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है। चांदी की कीमत 3.18 लाख रुपये प्रति किलो के आस-पास हो गई है।



