By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबर

मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी

Yuva Haryana
Last updated: October 24, 2025 5:25 pm
Yuva Haryana
Published: October 16, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : उत्तरी भारत में मानसून के खत्म होने के बाद अब देश के दक्षिणी क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके चलते अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून खत्म हो गया है और उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक भी दे दी है। लेकिन, दक्षिणी राज्यों में अभी भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आईएमडी द्वारा तमिलनाडु सहित कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

हरियाणा में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षिकाओं को तबादला नीति-2026 के तहत 10 अतिरिक्त अंक देने का फैसला लिया गया है। सरकार ने हाईकोर्ट में नीति में संशोधन का आश्वासन दिया है।
हरियाणा में अविवाहित शिक्षिकाओं को तबादले में 10 अंक

मौसम विभाग द्वारा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह तक भारी से मूसलाधार बारिश हो सकती है और तूफान भी बताया गया है।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। तापमान में निरंतर कमी आएगी और जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी।

हरियाणा में स्वीडिश निवेश बढ़ाने की तैयारी: सीएम सैनी और विपुल गोयल की स्वीडन के मंत्रियों से बैठक

वहीं पहाड़ी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हालिया बर्फबारी के बाद अब धूप निकलने लगी है। हालांकि, इससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इन राज्यों में घना कोहरा और न्यून तापमान के कारण ठंड बढ़ रही है, जिससे कई जगहों पर सर्दी का एहसास पहले ही शुरू हो चुका है।

इतना ही नहीं पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। साथ ही, सर्दी की शुरुआत के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। दिल्ली में एयर क्वालिटी स्तर 211 तक पहुंच गया है, जो कि हवा की गुणवत्ता को खराब श्रेणी में दर्शाता है।

जींद जमीन रिकॉर्ड में हेराफेरी, रानी इंद्रजीत समेत 5 पर केस

You Might Also Like

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन अटके, कहीं फोटो मैच नहीं तो कहीं दस्तावेज सत्यापन लंबित
मौसम का बदला मिजाज, अगले कई दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
शादी करवाने के लिए CRPF जवान ने छोड़ी ड्यूटी, बर्खास्तगी पर पहुंचा हाईकोर्ट और फिर आया ये फैसला, पढ़ें
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
हरियाणा में अपराध को बढ़ावा देने वाले गीतों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटावाए 67 गाने
TAGGED:Meteorological Department alertRainइन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनीउत्तर प्रदेशओडिशाकर्नाटककेरल और तमिलनाडुछत्तीसगढ़जम्मू-कश्मीरतेलंगानादिल्ली-एनसीआरबिहार और झारखंडमहाराष्ट्रमौसम विभाग का अलर्टहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ऑनलाइन पढ़ाई ठप, 10 महीने से पांच लाख टैब बंद पड़े

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 26, 2026
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्ती
धनाना के सतलोक आश्रम में बच्चे से बदसलूकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में अपडेट, SIT ने अब हरियाणा के इस वरिष्ठ अधिकारी से की पूछताछ
हरियाणा में धान पर बारिश की मार, खरीद और उठान में देरी से किसान परेशान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?