By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के 18 IPS अधिकारियों को मिला बैच, 5 बन सकते हैं IG
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा के 18 IPS अधिकारियों को मिला बैच, 5 बन सकते हैं IG

khushi Mukhija
Last updated: October 27, 2026 11:44 am
khushi Mukhija
Published: October 27, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: केंद्र सरकार ने हरियाणा में एचपीएस (HPS) से आईपीएस (IPS) के रूप में पदोन्नत किए गए 18 अधिकारियों को उनका बैच अलॉट कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को इनकी सिलेक्ट लिस्ट से तीन साल की वरिष्ठता (सिनियरिटी) दी गई है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी मिलेगा लाभ

इस प्रक्रिया में रिटायर हो चुके राजीव देशवाल को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, लेकिन उन्हें 2017 बैच का आईपीएस मानते हुए सभी वित्तीय और अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

किस अधिकारी को मिला कौन सा बैच?

2017 बैच: राजीव देशवाल (सेवानिवृत्त), मुकेश कुमार, सुरेश कुमार और वीरेंद्र सिंह।

पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा को झटका, CM ने रोका ₹2.18 करोड़ का फंड

2018 बैच: धर्मवीर सिंह, बलजिंद्र सिंह और जयवीर सिंह।

2019 बैच: ध्यान सिंह पूनिया, ताहिर हुसैन और राजेश कुमार।

2020 बैच: रविंद्र कुमार तोमर।

2021 बैच: नरेंद्र सिंह, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा और ममता खरब।

2022 बैच: तान्या सिंह, करण गोयल और संदीप कुमार।

गुरुग्राम महिला बाइकर केस: हादसा नहीं, सुनियोजित हमला

आईजी रैंक तक पहुंच सकते हैं पांच अफसर

इनमें से कई अधिकारियों की सर्विस अभी लंबी है, जिसके चलते 2021 बैच के सिद्धार्थ ढांडा व ममता खरब तथा 2022 बैच की तान्या सिंह, करण गोयल और संदीप कुमार भविष्य में आईजी (IG) रैंक तक पहुंच सकते हैं।

सेवा अवधि की बात करें तो करण गोयल की सर्विस सबसे लंबी है जो 30 नवंबर 2045 तक है। इसके बाद संदीप कुमार 30 अप्रैल 2044 तक सेवा में रहेंगे, जबकि तान्या सिंह, ममता खरब और सिद्धार्थ ढांडा वर्ष 2042 में रिटायर होंगे। वहीं, रविंद्र कुमार तोमर, ध्यान सिंह, धर्मवीर सिंह और मुकेश कुमार वर्ष 2028 में ही रिटायर हो जाएंगे।

प्रमोशन में देरी का नुकसान

इन अधिकारियों को प्रमोशन में देरी का नुकसान भी उठाना पड़ा है। वर्ष 2020 से 2025 सिलेक्ट वर्ष के दौरान ये एचपीएस अधिकारी पदोन्नत होकर आईपीएस बने हैं। राजीव देशवाल समेत 2017 बैच का आईपीएस पाने वाले अधिकारियों का प्रमोशन सिलेक्ट वर्ष 2020 है, यानी नियमों के अनुसार इन्हें उस वर्ष पदोन्नत होना चाहिए था।

‘बैंड बजा दूंगा’ पोस्ट करना पड़ा भारी, हत्या के आरोपी की जमानत रद्द

वरिष्ठता का समीकरण

ये सभी पदोन्नत अधिकारी ग्रेडेशन लिस्ट में अपने बैच वर्ष के सीधी भर्ती (डायरेक्ट) वाले आईपीएस अधिकारियों से जूनियर रहेंगे, लेकिन इनके बाद के बैच वर्ष में सीधे हरियाणा कैडर में आने वाले आईपीएस अधिकारियों से ये सीनियर माने जाएंगे।

You Might Also Like

हरियाणा: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर मामले में बड़ा मोड़, कोर्ट में फर्जी साबित हुई मुठभेड़; मुख्य आरोपी बरी
हरियाणा में क्यों कट रही है बुढ़ापा पेंशन ? अब इतनी आय वाले भी योजना से बाहर, जानें कारण
खेदड़ पावर प्लांट का विस्तार: 800 मेगावाट की नई यूनिट को हरी झंडी
हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें
धान खरीद में 361 रुपये तक की कटौती, MSP के नाम पर किसानों से वसूली का आरोप
TAGGED:batchipsofficersहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

एशियन गेम्स में बेटियों का स्वर्णिम जलवा: खेत में कटाई कर रहे पिता के बज उठे खुशी के आंसू, बेटी बोली- ‘पापा, मैंने सोना जीत लिया!’

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 3, 2026
हरियाणा : दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार, पढ़ें
दक्षिण हरियाणा में BJP में गुटबाजी चरम पर, अब आरती राव ने अपने पिता के विरोधियों पर की तल्ख टिप्पणी
एक कॉल में घर बैठे पशु चिकित्सा सेवा देने के दावे फेल, हरियाणा में मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना ठप क्यों पड़ी ? जानें
हरियाणा में ठंड के तेवर नरम कब होंगे ? आगे बर्फीली हवाओं से राहत, लेकिन बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?