By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दक्षिण हरियाणा में BJP में गुटबाजी चरम पर, अब आरती राव ने अपने पिता के विरोधियों पर की तल्ख टिप्पणी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबरराजनीति

दक्षिण हरियाणा में BJP में गुटबाजी चरम पर, अब आरती राव ने अपने पिता के विरोधियों पर की तल्ख टिप्पणी

Yuva Haryana
Last updated: January 15, 2026 2:22 pm
Yuva Haryana
Published: January 15, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कड़ाके की ठंड से जहां लोग ठिठुर रहे तो वहीं दक्षिण हरियाणा के अहीरवाल बैल्ट में कई वरिष्ठ बीजेपी नेता आपस में एक-दूसरे पर लगातार बयानबाजियां करके आग उगल रहे है।

ताजा बयान हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का सामने आया है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री और अपने पिता राव इंद्रजीत सिंह के विरोधियों पर तल्ख टिप्पणी की है।

आरती राव ने कहा कि बीजेपी में कुछ ऐसे लोग है, जो पार्टी में रहकर भाजपा की थाली में छेद कर रहे है। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत के वजूद को इनकी जरूर नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों को ही राव इंद्रजीत के वजूद की जरूरत है।

हरियाणा में पराली जलाने पर पाबंदी, जानें सरकार का नया मसौदा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव के बयानों पर जवाब देते हुए आरती राव ने आगे कहा कि ऐसे विरोधियों को आत्मचिंतन की जरूरत है और ऐसे नेता सुर्खियों में रहना चाहते हैं। वहीं उनके पिता राव इंद्रजीत दक्षिण हरियाणा के नहीं बल्कि पूरी हरियाणा के नेता है।

आपको बता दें कि दक्षिण हरियाणा की राजनीति में सियासी घमासान लगातार जारी है। चार जनवरी को नांगल चौधरी के गांव भुंगारका में आयोजित एक कार्यक्रम पूर्व मंत्री डॉ अभय यादव ने बिना किसी का नाम लिए राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर निशाना साधकर इस घमासान की शुरुआत की थी।

अभय यादव ने कहा था कि जिनकी कभी किसी मुख्यमंत्री के साथ नहीं बनी वे अपने क्षेत्र में विकास कहां से कराएंगे ? कुछ लोग सीएम बनने के सपने देखते हैं, लेकिन यह भूल जाते है कि सीएम हमेशा हाईकमान बनाता है। एक विधानसभा को बचाने के चक्कर में महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभाओं को दांव पर लगा दिया था।

चंडीगढ़ को साफ-सुथरा रखने के लिए सख्ती की तैयारी, कचरा फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना

इसके बाद से ही दक्षिण हरियाणा में भाजपा में सियासी घमासान मचा हुआ है और लगातार बयानबाजी और वार-पलटवार का दौर जारी है।

इस बीच कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी राव इंद्रजीत पर चुनाव में मदद नहीं करने का आरोप लगाया था। राव नरबीर ने कहा था कि राव इंद्रजीत सिंह का उनके पास पांच साल में एक बार फोन आता है और जरूरत पड़ने पर चुनाव के समय में उन्होंने हमेशा राव इंद्रजीत की मदद की है। हालांकि, इसके बदले राव इंद्रजीत ने उनकी चुनाव में कभी सहायता नहीं की।

हरियाणा में प्रशासनिक बदलाव, IAS और HCS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी

You Might Also Like

किसानों के कई मुद्दों को लेकर अभय चौटाला ने BJP सरकार को घेरा, दी बड़ी चेतावनी
हरियाणा में आगामी बजट की तैयारी, CM नायब सैनी ने कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया भरोसा
बढ़ते प्रदूषण पर बड़ी सुनवाई, “हमारे पास जादू की छड़ी नहीं…” ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ?
स्कूली बच्चों को दूध के साथ पिन्नियां खिलाकर पढ़ाएगी सरकार, देशभर में ऐसा पहला राज्य होगा हरियाणा
हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, खराब हवा में सांस लेने को मजबूर लोग
TAGGED:BJPfactionalismRao Inderjit SinghSouth Haryanaकैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंहगुटबाजीदक्षिण हरियाणापूर्व मंत्री डॉ अभय यादवराव इंद्रजीत सिंहस्वास्थ्य मंत्री आरती राव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में आढ़तियों के भुगतान में देरी, धान के उठान की मजदूरी का पैसा भी अटका

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 12, 2025
जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, कई राज्यों में अलर्ट, ब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन ? अब तक की सारी अपडेट पढ़िए
एचटेट के आवेदन के लिए आज अंतिम तारीख, अभ्यर्थियों ने मांगा और समय
किसानों पर कर्ज का बोझ, देशभर में टॉप पर ये पांच राज्य, पढ़ें ताजा आंकड़े
25 नवंबर को हरियाणा आएंगे PM नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?