By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई

Yuva Haryana
Last updated: January 4, 2026 6:47 pm
Yuva Haryana
Published: January 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में धान और वर्कस्लिप घोटाले के बीच अब एक और नया घोटाला उजागर हुआ है। दरअसल, जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में परिणाम बदलकर 1284 अभ्यर्थियों को पास किए जाने का मामला पूरी तरह से संदिग्ध है और राज्य सरकार को इसकी जांच सीबीआई से करवानी चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने एक प्रेस वार्ता में अनेक तथ्यों के साथ एचटेट घोटाले को उजागर किया और सरकार की शिक्षा एवं रोजगार व्यवस्था पर अनेक सवाल खड़े किए।

साथ ही दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल की नई भर्ती के लिए युवाओं को आयु सीमा में कम से कम तीन साल की छूट देने की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में देरी के चलते पुलिस की भर्ती की तैयारी में जुटे बहुत सारे युवा आयु सीमा के दायरे से बाहर हो गए है, ऐसे में सरकार को आयु सीमा बढ़ाकर इन युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का अवसर प्रदान करना चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीती 30 और 31 जुलाई 2024 को हुए एचटेट के परिणाम में जिस प्रकार का घोटाला हुआ है, उससे बिना पर्ची और बिना खर्ची का दावा करने वाली सरकार का चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 1284 अभ्यर्थियों के नाम परिणाम में बाद में शामिल किए गए, उनके लिए ना तो बायोमेट्रिक प्रक्रिया अपनाई गई और न ही सरकार ने इसमें कोई पारदर्शिता रखते हुए इनके नाम उजागर किए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दिग्विजय ने इस प्रकरण को हरियाणा के युवाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे शिक्षा जगत में सबसे बड़ा घोटाला बताया और कहा कि बोर्ड के तत्कालीन सचिव द्वारा इस परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से पारदर्शिता से तैयार कर घोषणा की स्वीकृति के लिए बोर्ड के चेयरमैन के पास भेजा गया था मगर बोर्ड चेयरमैन ने इसे पुन: बोर्ड के पास न केवल वापिस भेज दिया बल्कि सरकार ने बोर्ड सचिव को ही तुरंत प्रभाव से बदल भी दिया।

दिग्विजय चौटाला ने इस प्रकरण में मुख्यमंत्री हरियाणा से पूछा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि समूची प्रक्रिया को कानून अनुसार तय करने के बाद भी परिणाम को संशोधित किया गया ? इसके पीछे की सरकार की मंशा क्या थी ?

दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि तत्कालीन सचिव के कार्यकाल के दौरान जिन एजेंसियों के मार्फत परीक्षा परिणाम तय किया गया, उन्हें बाद में बोर्ड अध्यक्ष द्वारा घोटाले को अंजाम देने के लिए सिक्योरिटी ऑडिट के नाम पर गोपनीय सचिव कार्यालय और चौथी एजेंसी के माध्यम से परिणामों में चुपके से 1284 अभ्यर्थियों के नाम भी शामिल कर दिए गए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने सवाल पूछा कि 1284 अभ्यर्थियों को संदेह का लाभ देकर लाभान्वित किया गया जबकि शेष को इससे वंचित क्यूं रखा गया? उन्होंने कहा कि कुछ कोचिंग एजेंसियों से मिलीभगत कर इस घोटाले को अंजाम दिया है और इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। दिग्विजय ने ये भी कहा कि यदि सरकार सीबीआई जांच से पीछे हटती है तो जेजेपी इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लेकर जाएगी।

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मौजूदा भाजपा नेतृत्व को अब तक का सबसे कमजोर शासन करार देते हुए पूछा कि उपरोक्त परीक्षा प्रक्रिया में 110 दिन क्यों लगे? उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के बाद ही ये सब क्यों किया गया?

उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा से सवाल किया कि जब परिणाम पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद तैयार कर लिया गया तो इसे बोर्ड अध्यक्ष द्वारा क्यों रिकॉल करवाया गया? उन्होंने यह भी कहा कि रात को 12 बजे बगैर किसी पूर्व घोषणा के परिणाम को वेबसाइट पर डाल गया। दिग्विजय आगे सवाल उठाते हुए कहा कि ओएमआर शीट निकलवाने के लिए नियमानुसार दो साल तक की अवधि निर्धारित की गई है मगर बोर्ड ने वेबसाइट पर ओएमआर शीट निकलवाने के लिए महज 10 दिन का ही समय क्यों दिया?

दिग्विजय चौटाला ने बोर्ड अध्यक्ष के पिछले कार्यकाल का भी हवाला देते हुए कहा कि इनके खिलाफ राजस्थान में कई आपराधिक व भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उन्हें हरियाणा में यह जिम्मेदारी सौंपने का मकसद क्या है?

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीज, इस OTT पर जाकर देखें
भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
ओपी सिंह ने हरियाणा DGP का चार्ज संभालते ही कही यह बड़ी बात, नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
अरावली पर SC के नए फैसले का क्यों हो रहा विरोध ? मेवात के लोगों को सताई ये चिंता, जानें पूरा मामला
नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा
TAGGED:Another scam case surfaced in Haryanathis leader demanded a CBI inquiryइस नेता ने CBI जांच की मांग उठाईहरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 16, 2025
SYL पर हरियाणा और पंजाब का सकारात्मक रूख, अब दोनों राज्यों का मिलकर समाधान निकालने पर जोर
झज्जर में 39 लाख के लूटकांड में बड़ा खुलासा, ‘अपना’ ही निकला मास्टरमाइंड
संसद के विंटर सेशन में नया विवाद, देश में गरमाया राजनीतिक गलियारा
बंद होगी मनरेगा… अब इस योजना का नाम बदलने के अलावा इसमें क्या-क्या बदल जाएगा ? जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?