By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा से BJP का ‘मिशन पंजाब’ एक्टिव, PM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे का जानें राजनीतिक मकसद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा से BJP का ‘मिशन पंजाब’ एक्टिव, PM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे का जानें राजनीतिक मकसद

Yuva Haryana
Last updated: November 26, 2025 2:26 pm
Yuva Haryana
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : करीब सवा साल बाद वर्ष 2027 की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

मिशन पंजाब को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने हरियाणा में गतिविधियां तेज कर दी है। यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र का दौरा भी पंजाब चुनाव तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार कुरुक्षेत्र में गीता स्थली ज्योतिसर के नजदीक करीब 155 एकड़ में बना भव्य पंडाल गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब जैसा नजर आया। गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को एक किताब दी गई, जिसमें पीएम मोदी और बीजेपी सरकार का सिखों के साथ विशेष लगाव दिखाया गया है।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 22 मिनट का भाषण भी सीखों को रिझाने पर केंद्रित रहा। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत- जो बोले सो निहाल… और भाषण का अंत- वाहे गुरू जी का खालसा… के साथ किया।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

वीडियो देखें

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनका और उनकी सरकार का सिखों के साथ खास मोह रहा है और इसके लिए उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और वीर बाल दिवस बनाने जैसे 10 से ज्यादा उदाहरण दिए।

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पिछले 11 साल में बीजेपी सरकार ने सिख परंपरा के हर उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में स्थापित किया है। भाजपा सरकार को गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोबिंद जी के प्रकाश पर्वों को भारत की एकता और अखंडता के रूप में मनाने का अवसर मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि कैसे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से जोड़ा साहिब की जानकारी मिलने पर वह रोमांचित हुए और फिर इन्हें स्थापित किया गया।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

ऐसे में इन तमाम चीजों को देखकर यह लगता है कि इस आयोजन का मकसद सिखों को रिझाना का रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब से भी लोग बुलाए गए थे।

कार्यक्रम के आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अहम भूमिका रही है। सीएम सैनी पंजाब में खासा सक्रियता बढ़ा रहे है और लगातार पंजाब के संबंध में बयानबाजियां भी करते रहते है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार भी गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर बड़े आयोजन कर रही है। ऐसे में सीएम नायब सैनी ने पूरे एक महीने हरियाणा में बड़े योजन करवाए है, प्रदेशभर में यात्राएं भी निकाली गई।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

इतना ही यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी गुरु तेग बहादुर के नाम रखा गया है। ऐसे में ये भी कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा की तरफ से सीएम नायब सैनी को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

आपको ये भी बता दें कि पंजाब के पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन न के बराबर रहा है। लोकसभा की 13 सीटों में से भाजपा की 0 और विधानसभा की 113 सीटों में से केवल 2 ही विधायक भाजपा के हैं। ऐसे में इस बार बीजेपी पंजाब में कैसा प्रदर्शन करेगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन, भाजपा की चुनावी तैयारियां जरूर शुरू हो गई है।

You Might Also Like

अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट का आदेश जारी, सेवा विस्तार पर सस्पेंस बरकरार
दुर्घटना से देर भली ! अब 10 मिनट में सामान की ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक, श्रम मंत्रालय ने क्यों उठाया ये कदम ? पढ़ें
हरियाणा: आयुष्मान मरीजों का CCTV निगरानी में इलाज करने के फैसले में बदलाव, अब अस्पतालों में इन स्थानों पर सीसीटीवी लगाने जरूरी
हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश
हरियाणा की सभी जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य करने की कवायद तेज, महिला आयोग ने खेल विभाग को लिखा पत्र
TAGGED:BJP's 'Mission Punjab' activated from Haryanaknow the political motive behind PM Modi's Kurukshetra visitPM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे का जानें राजनीतिक मकसदहरियाणा से BJP का 'मिशन पंजाब' एक्टिव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

थार-बुलेट वाले बयान पर हरियाणा के डीजीपी की सफाई, “90% लोग मेरी बात से सहमत” का किया दावा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
हरियाणा में बेमौसम बारिश बनी आफत, खेतों-मंडियों में फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा में सरकारी शिक्षकों का टोटा, इस रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
HSVP घोटाला: राम निवास समेत 5 पर मनी लॉन्ड्रिंग केस
बृजेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- संवैधानिक व्यवस्था पर हो रहे कुठाराघात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?