By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, ये दो नई रेल लाइनें मंजूर, जानें रूट और पूरी जानकारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, ये दो नई रेल लाइनें मंजूर, जानें रूट और पूरी जानकारी

Yuva Haryana
Last updated: February 15, 2026 1:04 pm
Yuva Haryana
Published: February 15, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में आने वाले सालों में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने वाली है। दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली से अंबाला रूट के लिए दो नई रेल लाइनों को मंजूरी प्रदान की है। इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही मालगाड़ियों को अलग से रेल लाइनों की सुविधा मिल सकेगी।

शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली से अंबाला रूट के लिए 5983 करोड़ रुपए की लागत से 194 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बनाने को मंजूरी दे दी है, जिसका काम करीब चार साल में पूरा किया जाएगा।

इन दो नए रूट से न केवल हरियाणा को फायदा मिलेगा बल्कि दिल्ली से जम्मू तक की कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी। दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला से होते हुए चंडीगढ़ और फिर आगे जम्मू तक रेलवे लाइन मजबूत होगी।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

केंद्र सरकार की योजना है कि इन नई रेलवे लाइनों के जरिए दिल्ली से जम्मू तक सैनिकों की आवाजाही के लिए सुविधा बढ़े। एक बात ये भी है कि इसके लिए सरकार को ज्यादा भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि मौजूदा रेलवे लाइन के साथ खाली पड़ी रेलवे की जमीन का ही इस्तेमाल हो जाएगा।

इतना ही नहीं रेलवे की यह भी योजना है कि इसके अगले चरण में अंबाला से जालंधर रूट के लिए नई रेल लाइन बिछाई जाए। इस योजना पर करीब तीन हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इन नए रूटों पर 32 नए रेलवे स्टेशनों पर सुविधा बढ़ाने, एक बड़ा पुल और 28 छोटे पुल बनाने के साथ-साथ पुराने पुलों का मरम्मत कार्य भी प्रस्तावित है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

जानकारी के अनुसार अंबाला से दिल्ली के लिए फिलहाल 50 ट्रेनें चल रही है और इनमें करीब 50 हजार यात्री रोजाना सफर करते है। ऐसे में रेल लाइनों की व्यस्तता के चलते ट्रेनों के संचालन का काम खासा प्रभावित रहता है, लेकिन नई रेल लाइनें बिछने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

दिवाली पर दिल्ली का दमकल विभाग रहा अलर्ट, आग लगने की 400 से ज्यादा कॉल्स आई
SYL विवाद पर हरियाणा की सिंचाई मंत्री का क्या कहना? प्रदेश में जल बंटवारे पर कही ये बड़ी बात, पढ़ें
हरियाणा में पंचायत विभाग का नया फैसला, अब पंचायतों को इस मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा फंड
विरोध के बाद अरावली पर नए फैसले से पीछे हटा सुप्रीम कोर्ट, लेकिन इनकी समस्याओं का हल कब होगा ?
दक्षिण हरियाणा में BJP में गुटबाजी चरम पर, अब आरती राव ने अपने पिता के विरोधियों पर की तल्ख टिप्पणी
TAGGED:अंबालाकेंद्र सरकारजम्मूजालंधरदिल्लीनई रेल लाइनमंजूररेलरेलवेसेनाहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाईयों सहित 5 लोगों की मौत

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 24, 2025
हरियाणा में हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ये आदेश
विद्यार्थियों की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया एक्शन, इस सरकारी स्कूल में जांच के दिए आदेश
हरियाणा में पानी हुआ महंगा, इन शहरों में की गई डबल बढ़ोतरी, जानिए वजह
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 15,000 से अधिक पद खाली, अकेले नूंह में 32% कमी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?