By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में फसल खरीद के दौरान सामने आई धांधली, अब सरकार ने उठाए ये सख्त कदम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़कृषि

हरियाणा में फसल खरीद के दौरान सामने आई धांधली, अब सरकार ने उठाए ये सख्त कदम

Yuva Haryana
Last updated: October 26, 2025 4:10 pm
Yuva Haryana
Published: October 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद के दौरान धांधली के मामले सामने आ रहे है। अब इन धांधलियों से निपटने के लिए सरकार सख्त होती हुई दिखाई दे रही है।

दरअसल, हरियाणा में बाजरा और धान की खरीद प्रक्रिया में हो रही धांधली को लेकर सरकार ने अब सख्त रवैया अपनाया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने निलंबित किए गए पांच अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए है।

आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने कनीना और कोसली अनाज मंडी में ई-खरीद पोर्टल और मार्केट कमेटी के रजिस्टर में अंतर पाए जाने पर कनीना मंडी के सचिव-सह-ईओ और कोसली अनाज मंडी के सचिव-सह-ईओ को निलंबित कर दिया था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इसी तरह मार्केट कमेटी करनाल में अलग-अलग आईपी का इस्तेमाल कर फर्जी गेट पास जारी करने पर मंडी सुपरवाइजर हरदीप व अश्वनी और ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को निलंबित किया था।

इन मामलों पर ही सख्त कदम उठाते हुए अब सीएम ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। धान व बाजरा की खरीद प्रक्रिया को लेकर सीएम ने सभी संबंधित विभागों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की। इसमें सीएम ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। खरीद की आड़ में सरकार के साथ धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नायब सैनी ने कहा कि केवल मंडी के निर्धारित दायरे में ही गेट पास स्कैन किया जाएगा। जिन मंडियों में गेट पास स्कैन सिस्टम का दुरुपयोग हुआ है, वहां संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की पहचान करके विस्तृत रिपोर्ट देंगे। ऐसे मामलों में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होगी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से फसल लाकर हरियाणा में बेचने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूसरे राज्यों से आने वाले धान की अवैध एंट्री को हर कीमत पर रोका जाए। सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस नाकाबंदी करें।

बैठक में अधिकारियों ने सीएम को यह भी बताया कि कुछ स्थानों से बाहरी राज्यों से धान की आमद और गेट पास स्कैनिंग में अनियमितताओं की शिकायतें मिली है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल में खरीद किए गए धान की मिलिंग के लिए जिन मिलों को धान आवंटित किया गया है, उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है।

अब तक खरीद संस्थाओं ने 2.66 लाख किसानों से लगभग 52.18 लाख मीट्रिक टन की खरीद की है। किसानों के खाते में 10,204.98 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। राज्य की खरीद संस्थाओं ने 291.10 मीट्रिक टन व निजी व्यापारियों ने 3.99 लाख मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में बूथ स्तर पर ताकत झोंक रही भाजपा-कांग्रेस, जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालेंगे कार्यकर्ता
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
जेजेपी ने SC सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
TAGGED:prompting the government to take strict actionScams surfaced during crop procurement in Haryanaअब सरकार ने उठाए ये सख्त कदमहरियाणा में फसल खरीद के दौरान सामने आई धांधली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

इनेलो ने किया मंथन और भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, अभय चौटाला ने उठाया इनेलो नेता की हत्या का मामला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 5, 2026
हरियाणा गठन के बाद 15 नए जिले बने, किस मुख्यमंत्री ने कितने जिले बनाए ? जानें पूरा इतिहास
JJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया झटका, दुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना
हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश के बाद बदलेगा मौसम, जानिए Weather Update
अनोखी पहल, अब हरियाणा की जेलों में कंप्यूटर चलाना सीखेंगे कैदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?