By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी

Yuva Haryana
Last updated: December 11, 2025 1:21 pm
Yuva Haryana
Published: December 11, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में किसानों को राहत से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने प्रदेश में भारी बारिश और जलभराव से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे के तौर पर किसानों के लिए करीब 116 करोड़ रुपए जारी कर दिए है। इसमें सबसे ज्यादा मुआवजा बाजरे की फसल के लिए किसानों को दिया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगस्त और सितंबर के दौरान भारी बारिश व जलभराव के कारण हुए फसल के नुकसान के लिए 53821 किसानों को मुआवजा देने के लिए कुल 116.15 करोड़ रुपये जारी किए।

सीएम ने बताया कि बाजरे के लिए 35.29 करोड़ रुपए, कपास के लिए 27.43 करोड़ रुपए, धान के लिए 22.91 करोड़ रुपए और ग्वार के लिए 14.10 करोड़ रुपए किसानों को बांटे गए हैं।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

जानकारी के अनुसार करीब पौने पांच लाख किसानों ने मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे का दावा किया था। 15 सितंबर तक खोले गए पोर्टल पर पांच लाख 29 हजार 199 किसानों ने 31 लाख 234 एकड़ क्षेत्र में फसलों को नुकसान बताकर मुआवजे की मांग सरकार से की थी।

इसके बाद सरकार ने सत्यापन करते हुए 53 हजार 821 किसानों का दावा ही सही माना है और एक लाख 20 हजार 380 एकड़ में फसल खराबे की बात कही है। ऐसे में इन किसानों के लिए ही अब 116 करोड़ 15 लाख रुपए का मुआवजा जारी किया गया है।

सीएम का कहना है कि इस मुआवजा राशि का वितरण तत्काल शुरू किया जाएगा और पूरी राशि अगले सप्ताह के भीतर लाभार्थी किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपको बता दें कि साल 2025 में हरियाणा में मानसून यानी जून से सितंबर के दौरान हुई भारी बारिश से फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इनमें दादरी के किसानों को सर्वाधिक 23 करोड़ 55 लाख रुपए, इसके बाद हिसार के किसानों को 17 करोड़ 82 लाख रुपए और फिर भिवानी में 12 करोड़ 15 लाख रुपए का मुआवजा किसानों को दिया गया है।

इनके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत एक लाख 57 हजार किसानों को 358 करोड़ 62 लाख रुपए जारी किए गए है।

किसानों से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी- सीएम ने ये भी ऐलान किया कि सरकार ने अब किसानों को उनके नुकसान का एकमुश्त भुगतान (ओटीएस) करने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) के बकाया ऋणों का निपटारा किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा के धान घोटाले में बड़ा खुलासा, बिहार से क्या जुड़ा कनेक्शन ? जानें
हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
हरियाणा के लाखों लोगों को बड़ा फायदा, अपनी जमीन का मिल जाएगा मालिकाना हक
हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना
TAGGED:Big relief to farmerscompensation for crop damage released in Haryanaकिसानों को बड़ी राहतमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
May 14, 2026
पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर फिर जुटे किसान संगठन, दिल्ली कूच का प्रयास करके उठाई ये मांगें
हरियाणा में अपराधियों की काली कमाई पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
फिर उठा ASI संदीप लाठर की सुसाइड का मामला, अब हरियाणा के CM से क्यों मुलाकत करेगी ये कमेटी ?
मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा के इन जिलों में हुई बरसात और दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?