By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा गठन के बाद 15 नए जिले बने, किस मुख्यमंत्री ने कितने जिले बनाए ? जानें पूरा इतिहास
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा गठन के बाद 15 नए जिले बने, किस मुख्यमंत्री ने कितने जिले बनाए ? जानें पूरा इतिहास

Yuva Haryana
Last updated: December 17, 2025 4:28 pm
Yuva Haryana
Published: December 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में हांसी को जिला बनाने की घोषणा के साथ ही प्रदेश में जिलों की संख्या कुल 23 हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को नए जिले की सौगात दी।

पंजाब से हरियाणा राज्य अलग होने के बाद यहां कब और किस मुख्यमंत्री ने कितने जिले बनाए ? चलिए… हरियाणा के नए जिलों के गठन और आने वाले समय में किन शहरों को जिला बनाने के प्रस्ताव सरकार के पास है? इससे जुड़ी तमाम खास जानकारियां आपको बताते है।

दरअसल, 1 नवंबर 1966 को जब हरियाणा प्रदेश पंजाब से अलग होकर नया राज्य बना तो राज्य में कुल सात ही जिले थे। इनमें अंबाला, गुड़गांव, करनाल, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और रोहतक जिले शामिल थे।

हरियाणा के गठन के बाद से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 15 और नए जिले बन गए है। इनमें सीएम रहते  छह जिले चौ. बंसीलाल, चार जिले चौधरी देवीलाल, दो-दो जिले चौधरी भजनलाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बनवाएं। वहीं एक जिला मनोहर लाल ने बनाया। इसके बाद अब 16वां जिला हांसी की घोषणा नायब सिंह सैनी ने की है।

हरियाणा में PGT भर्ती और पदोन्नति के लिए HTET अनिवार्य

कब और किसने कितने नए जिले बनाए

  • हरियाणा में जब बंसीलाल मुख्यमंत्री रहे, तब 22 दिसंबर 1972 को भिवानी और सोनीपत, 23 जनवरी 1973 को कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त 1973 को सिरसा, 15 जुलाई 1977 को फतेहाबाद और झज्जर को जिला बनाया गया था।
  • हरियाणा में जब चौधरी देवीलाल मुख्यमंत्री रहे, तब एक साथ 1 नवंबर 1989 को कैथल, पानीपत, रेवाड़ी और यमुनानगर को जिला बनाया गया था।
  • हरियाणा में जब चौ. भजनलाल सीएम रहे, तब 2 अगस्त 1979 को फरीदाबाद, 15 अगस्त 1995 को पंचकुला जिले का गठन हुआ।
  • हरियाणा में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम रहे, तब 4 अप्रैल 2005 को मेवात और 13 अगस्त 2008 को पलवल को जिला बनाया गया था।
  • हरियाणा में जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री थे, तब 1 नवंबर 2016 को दादरी जिला का गठन किया गया था। अब 16 दिसंबर 2025 को सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा की है।

दो अक्टूबर 2004 को हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने मेवात को जिला बनाने की घोषणा की थी और उन्होंने मेवात का नाम सत्यमेवपुरम रखा था, लेकिन इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सीएम बनने के बाद साल 2005 में मेवात के नाम से नए जिले का गठन किया गया। इसके बाद साल 2016 में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने मेवात का नाम नूंह रख दिया। वहीं गुड़गांव का नाम भी बदलकर गुरुग्राम किया गया।

आपको बता दें कि हरियाणा में अब कुल 22 जिले है और 23वें जिले की घोषणा हुई है। 80 उपमंडल, 94 तहसील, 49 उप तहसील, 143 खंड, 154 कस्बे और 6841 गांवों की संख्या हैं।

एक अच्छी जानकारी ये भी है कि क्षेत्रफल के हिसाब से सिरसा हरियाणा का सबसे बड़ा और फरीदाबाद सबसे छोटा जिला है। जनसंख्या के आधार पर फरीदाबाद सबसे बड़ा और पंचकुला सबसे छोटा जिला है।

गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी कर सकेगी समानांतर बिजली सप्लाई, 25 साल के लिए मिला लाइसेंस

नया जिला बनाने की शर्तें क्या ?
प्रदेश में नया जिला बनाने के लिए 125 से 200 गांव, एक या दो उपमंडल, एक से तीन तहसील या उप तहसील, चार लाख जनसंख्या, 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल और किसी दूसरे जिला मुख्यालय से 25 से 40 किलोमीटर की दूरी होना जरूरी है।

फिलहाल, हरियाणा सरकार के पास 11 नए जिले बनाने के प्रस्ताव हैं। इनमें से हांसी को जिला बनाने की घोषणा कर दी गई है। इनके अलावा गोहाना और डबवाली को भी जिला घोषित करने की भी संभावना जताई जा रही है।

एक ये भी जानकारी है कि अगले साल शुरू हो रहे जनगणना के कार्य के चलते प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय है। ऐसे में हांसी के बाद अगले जिले के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पटौदी, पिहोवा, बरवाला और सफीदों को भी जिला बनाने का प्रस्ताव भी सरकार को मिले है, लेकिन तय शर्तों के अनुसार अभी इन्हें जिला बनाने का रास्ता खासा कठिन लग रहा है।

किसानों को बड़ी राहत, तय सीमा से अधिक धान भी खरीदेगी हरियाणा सरकार

You Might Also Like

हरियाणा कांग्रेस ने बनाई अनुशासन कमेटी, अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर इन 5 नेताओं की रहेगी नजर
हरियाणा को मिलेंगे 102 नए अफसर, HCS और HPS के इतने पद शामिल
हरियाणा सरकार पर बरसे दुष्यंत चौटाला, ग्रामीण समस्याओं का मुद्दा उठाया
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
हरियाणा में मेडिकल स्टूडेंट्स से जुड़ी बड़ी खबर, कॉलेजों में बढ़ी MBBS की इतनी सीटें
TAGGED:15 new districts were created. Which Chief Minister created how many districts? Learn the full historyAfter the formation of Haryanaकिस मुख्यमंत्री ने कितने जिले बनाए ? जानें पूरा इतिहासहरियाणा गठन के बाद 15 नए जिले बने
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

सड़क पर लंगड़ाते दिखे ऑनर किलिंग के आरोपी, पुलिस ने भरे बाजार में परेड कराकर सिखाया सबक

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 26, 2025
किसानों के कई मुद्दों को लेकर अभय चौटाला ने BJP सरकार को घेरा, दी बड़ी चेतावनी
IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
साइबर सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई रफ्तार, द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की तैयारी
हरियाणा की नई एम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू: सरकारी कर्मचारियों के इलाज से लेकर निजी अस्पतालों के बिल तक पर रहेगी पैनी नजर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?