By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अरावली में अवैध खनन रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागत
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतराजनीतिहरियाणा न्यूज़

अरावली में अवैध खनन रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागत

Yuva Haryana
Last updated: December 29, 2025 7:41 pm
Yuva Haryana
Published: December 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का हर कोई स्वागत कर रहा है। जहां केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली पर्वतमाला से संबंधित अपने ही आदेश पर रोक लगाने के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले और मुद्दों का अध्ययन करने के लिए गठित नई समिति का स्वागत किया है तो वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भूपेंद्र यादव से इस्तीफे की मांग कर डाली।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भूपेंद्र यादव में जरा भी सम्मान बचा है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अरावली की नई परिभाषा की वकालत कर रहे थे और विरोध करने वालों की आलोचना कर रहे थे।

जयराम रमेश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूपेंद्र यादव को इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले की सिफारिश को स्थगित कर अच्छा फैसला लिया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उधर, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया तो वहीं सरकार से अरावली में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अरावली की परिभाषा को लेकर 20 नवंबर के विशेषज्ञ समिति के फैसले पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने जनभावनाओं के अनुरूप कदम उठाया है, जो कि स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, एफएसआई, राज्यों के वन विभाग, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और सुप्रीम के प्रतिनिधियों की बनाई गई समिति की सिफारिशें अरावली पर्वतमाला के हित में बिल्कुल नहीं थी और उसका हम सबने मिलकर विरोध किया था।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

दुष्यंत चौटाला ने उन सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय रहते हुए इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि अरावली पर्यावरण बचाने के अलावा जीव रक्षा, पानी, हवा, खेती, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ गंभीर विषय है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीरता को समझा है और भाजपा सरकार को भी अरावली पर्वतमाला की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अरावली में हो रही अवैध माइनिंग के कारण न केवल पहाड़ियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि हमारा आने वाला कल भी खतरे में है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अरावली की यह प्राकृतिक ढाल कमजोर न हो, इसके लिए सरकार को तुरंत अवैध खनन को रोकना चाहिए और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि करीब 870 मिलियन वर्ष पुरानी अरावली पर्वतमाला की सुंदरता अवैध खनन के कारण दिनों-दिन घटी है। इन पहाड़ियों में हरियाली, झरने, प्राकृतिक तालाब, वन्य जीव विलुप्त होते जा रहे है। यहां तक कि खनन ने अनेक प्राकृतिक जल स्रोतों को सुखा दिया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अरावली क्षेत्र में खनन के लिए की जाने वाले माइनिंग ब्लास्ट के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहां मकानों में दरार पड़ने के कारण स्थानीय लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है तो वहीं धमाके के दौरान उठ रही धूल के कारण लोगों को सांस संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ा रहा है।

You Might Also Like

पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने
हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, इस रूट की हवाई सेवा बंद और इनमें ये हुआ बदलाव
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
हरियाणा में अफसर Vs कांग्रेस विधायक, विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचा मामला
GST का नया नियम लागू, इन कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा, पढ़िए
TAGGED:Demand to stop illegal mining in Aravalliwelcome the new order of the Supreme Courtअरावली में अवैध खनन रोकने की मांगकांग्रेस नेता जयराम रमेशकेंद्रीय पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादवसुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का स्वागतहरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा : गृह सचिव के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक आईडी, खुद सुमिता मिश्रा ने दी जानकारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 4, 2025
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, इस बड़े प्रोजेक्ट को मिली केंद्र से मंजूरी
Haryana: रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री
हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?