By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: धान खरीद में 361 रुपये तक की कटौती, MSP के नाम पर किसानों से वसूली का आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषिहरियाणा न्यूज़

धान खरीद में 361 रुपये तक की कटौती, MSP के नाम पर किसानों से वसूली का आरोप

Bhawana Vats
Last updated: October 8, 2026 1:19 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के कैथल में धान खरीद को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। किसानों से 17% से अधिक नमी बताकर धान की कीमत कम करने और कट की राशि वसूलने के आरोप सामने आए हैं। सरकारी खरीद में धान का MSP 2,461 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन कुछ मामलों में किसानों से 2,100 से 2,250 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव पर धान खरीदा गया।

इस तरह किसानों को 211 से 361 रुपये प्रति क्विंटल तक कम भुगतान किया गया। दूसरी ओर, किसानों के बैंक खातों में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पूरा MSP पहुंच रहा है और कम रेट पर खरीदी गई रकम की वसूली किसानों से आढ़तियों के जरिए की जा रही है।

नमी के नाम पर किसानों से कटौती

मंडी में धान खरीद के दौरान 17% से अधिक नमी को आधार बनाकर किसानों के धान की कीमत कम किए जाने की बात सामने आई है। कई किसानों का आरोप है कि लंबे समय तक धान की खरीद नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचनी पड़ी।

कुछ मामलों में किसानों से कम रेट पर खरीद की गई, जबकि उनके खातों में MSP के हिसाब से पूरी रकम जमा हुई। इसके बाद अतिरिक्त राशि आढ़ती के पास जमा कराने के लिए किसानों पर दबाव बनाया गया।

पांच मामलों से समझिए किसानों को कैसे नुकसान पहुंचा

पंचकूला में लाल-नीली बत्ती वाली कार को 30 हजार रुपये चालान

केस 1: कट के पैसे आढ़ती को देने पड़े

एक किसान ने बताया कि उसने 25 क्विंटल धान 200 रुपये कम रेट पर बेचने की बात बताई। खाते में MSP के हिसाब से पूरी रकम आने के बाद उसे कट की राशि आढ़ती के पास जमा करनी पड़ी।

केस 2: परेशानी में कम रेट पर बेचा

गांव के एक किसान के मुताबिक मंडी में धान की खरीद के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ा। परेशान होकर उसे 2,200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान बेचना पड़ा। MSP के हिसाब से आई अतिरिक्त रकम में से कट की राशि आढ़ती को देनी पड़ी।

केस 3: MSP से कम भाव पर खरीद, कच्ची पर्ची दी

निसिंग मंडी में एक किसान को आढ़ती की ओर से दी गई कच्ची पर्चियों के अनुसार धान की खरीद 2,090 और 2,250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर हुई। यानी MSP से 211 से 371 रुपये प्रति क्विंटल तक कम रेट पर खरीद की गई।

“हरियाणा में ADA के पदनाम पर सवाल, 255 इंटरव्यू से पहले नोटिस”

केस 4: खरीद में देरी से बढ़ा दबाव

एक किसान ने बताया कि मिल कर्मचारी ने धान में दाने ज्यादा टूटे होने की बात कही। इसके चलते उसे करीब 2,150 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर फसल बेचनी पड़ी। खरीद में देरी के कारण फसल खराब होने का डर भी किसानों पर दबाव बढ़ा रहा है।

केस 5: नमी का बहाना

करनाल में एक किसान ने बताया कि धान में ज्यादा नमी बताकर उसे 2,200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदने की बात कही गई। MSP के हिसाब से खाते में आने वाली अतिरिक्त राशि आढ़ती के पास जमा करने को कहा गया।

सरकारी एजेंसियों को MSP पर ही खरीद करनी चाहिए

कृषि विशेषज्ञों और किसान संगठनों की ओर से सरकारी एजेंसियों से MSP पर ही धान खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि धान में निर्धारित सीमा से अधिक नमी होने पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है, लेकिन किसानों से मनमाने तरीके से कम कीमत पर खरीद नहीं होनी चाहिए।

गुरुग्राम में 24 मीटर सड़कों के लिए 1,157 एकड़ जमीन अधिग्रहित करेगी सरकार

कम भाव पर खरीद के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की बात कही है।

खरीद नहीं होने पर कई जिलों में लगा जाम

धान की खरीद में देरी से नाराज किसानों ने यमुनानगर, जींद और कैथल समेत कई जिलों में प्रदर्शन और सड़क जाम किया। कुरुक्षेत्र के बाबैन में भी किसानों ने सड़क जाम किया। मामले को लेकर अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

ACP भगत को निशाना बनाने वाला AI वीडियो फैलाने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार
कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर भूपेंद्र हुड्डा के नहीं थे हस्ताक्षर, CM ने अपना चश्मा साफ करके किया कन्फर्म और फिर हुआ हंगामा
फिर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में JJP, दुष्यंत ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज
हरियाणा में इनेलो ने युवाओं से किया वादा, सरकार बनने पर ये काम किया जाएगा 
हरियाणा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान पूर्व सैनिक के पेट में छोड़ा कपड़ा
TAGGED:Haryana NewsKaithal NewsMSPPaddy MSPPaddy Procurementआढ़तीकिसानकिसान आंदोलनकृषि समाचारकैथलधान MSPधान खरीदधान खरीद घोटालामंडीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बदमाश बेखौफ, फायरिंग करके कारोबारी से एक करोड़ रुपए की मांगी रंगदारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 7, 2026
हरियाणा में कपास की खेती करने वाले किसानों से जुड़ी नई जानकारी, MSP लेने के लिए ये ऐप करें डाउनलोड
डंकी रूट से विदेश जाने वाले युवाओं को केंद्रीय मंत्री की सलाह, कही यह बड़ी बात
हरियाणा को स्टेट हाइवे और राजस्थान को मिलेगा पानी, इस बड़ी योजना पर काम कर रही सरकार, पढ़ें
नई पहल: अब सरकारी सेवाओं पर रहेगी हरियाणा सरकार की डिजिटल नजर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?