By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अब लाडो को हर महीने नहीं मिलेगी लक्ष्मी ! योजना में बदलाव करने की तैयारी में हरियाणा सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

अब लाडो को हर महीने नहीं मिलेगी लक्ष्मी ! योजना में बदलाव करने की तैयारी में हरियाणा सरकार

Yuva Haryana
Last updated: November 16, 2025 12:03 pm
Yuva Haryana
Published: November 16, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में महिलाओं से जुड़ी एक बड़ी परियोजना लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, अब महिलाओं को हर महीने 2100 रूपए नहीं देने पर सरकार विचार कर रही है। सरकार योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है।

इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार महिलाओं को हर माह दी जाने वाली 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि हर महीने 2100 रुपए देने की बजाए साल में दो किस्तों में योजना का लाभ महिलाओं को देने पर विचार किया जा रहा है ताकि एक बड़ी रकम एक साथ महिलाओं को मिल सके और जिसको महिला अपने किसी कार्य के लिए एक साथ उपयोग कर सकें।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को विस्तार देने पर भी मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है और अगले चरण में इसको बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

अगर सरकार ने इस योजना में बदलाव किया तो फिर महिलाओं को साल में दो बार 12,600-12,600 रूपए की दो किस्ते मिलना शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में जारी किए थे, जिससे महिलाओं को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू हो गए है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

1 नवंबर, 2025 को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

इन महिलाओं को मिलते है 2100 रूपए

  • परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हो
  • आयु 23 साल या उससे अधिक हो
  • हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी
  • विवाहित महिला का पति 15 साल से हरियाणा का मूल निवासी हो
  • एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं

आपको यह भी बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2024 से पहले लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की थी। हालांकि, भाजपा ने चुनाव से पहले सभी महिलाओं को 2100 रुपये देने की बात कही थी, इस मुद्दे को भी विपक्ष निरंतर उठा रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में बड़ा अपडेट, केस में जल्द खुलासा होने की उम्मीद
इस तकलीफ के चलते अस्पताल में एडमिट हुए धर्मेंद्र, जानें उनकी हेल्थ अपडेट
Haryana : स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए अच्छी खबर, लाडली की शादी में सरकार करेगी इतनी आर्थिक मदद, जानिए पूरी योजना
कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री संपत सिंह इस पार्टी का थामेंगे दामन, सामने आई बड़ी अपडेट
सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
TAGGED:Haryana government is preparing to make changes in the Lado Laxmi scheme
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में डेली वेजेस और पार्ट टाइम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, अब कितनी सैलरी ? यहां पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 3, 2025
इस तकलीफ के चलते अस्पताल में एडमिट हुए धर्मेंद्र, जानें उनकी हेल्थ अपडेट
जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, हरियाणा के मोहित सहित 10 जवान शहीद
हरियाणा में किसानों का दर्द, 5 माह बाद भी खेतों में खड़ा बरसाती पानी और मुआवजा भी नहीं मिला
अब रिहायशी कॉलोनियों में भी खुल सकेंगे नर्सिंग होम, हरियाणा सरकार ने और क्या नए-नए फैसले लिए ? पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?