By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम ने कही मुफ्त सफर की बात, सुनिए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम ने कही मुफ्त सफर की बात, सुनिए

Yuva Haryana
Last updated: October 24, 2025 5:32 pm
Yuva Haryana
Published: October 15, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दिवाली सीजन में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बस का सफर किया और दिवाली तक लोगों के लिए मुफ्त सफर की घोषणा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्री फायदा उठा सकेंगे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि जीरो कार्बन उत्सर्जन सार्वजनिक परिवहन शुरू करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन हरियाणा ने भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत हरियाणा और उसके आस-पास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कुल 500 बसें और दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य आस-पास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसें होंगी।
वहीं विभाग की तरफ से सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, हिसार, रोहतक, रेवाडी, सोनीपत में 5-5 बसें और अंबाला में 10 ई-बस सेवा शुरू की जा चुकी हैं और अब दीपावली के पावन पर्व से पहले कुरुक्षेत्र शहर में श्रद्घालुओं व तीर्थ यात्रियों को इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रदान की है।

सीएम ने कहा कि इस सिटी बस सेवा से न केवल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को लाभ होगा बल्कि शून्य प्रदूषण और शून्य ध्वनि प्रदूषण भी होगा। उन्होंने कहा कि 375 बसों के संचालन के लिए सभी 10 शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें पानीपत इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण पूरा हो चुका है और यमुनानगर में शीघ्र पूरा होने वाला है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

कुरुक्षेत्र में चलने वाली ई बसों के लिए ज्योतिसर, पिहोवा, शाहाबाद, इस्माइलाबाद सहित चार रुट बनाए गए हैं। पिपली से ज्योतिसर के लिए दो बसों को संचालित किया जाएगा। इन बसों के रूट को जिला प्रशासन और केडीबी ने मिलकर तैयार किया है। इससे नागरिकों का सफर काफी सुगम रहेगा।

You Might Also Like

हरियाणा में विधानसभा का बजट सत्र कब ? जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
ओपी सिंह ने हरियाणा DGP का चार्ज संभालते ही कही यह बड़ी बात, नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
कितना बड़ा होगा हरियाणा का नया जिला हांसी ? क्षेत्रफल, जनसंख्या सहित पूरी जानकारी जानिए
“किसानों पर अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म कर रही भाजपा” की बात कहकर इस नेता ने DAP किल्लत के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, पढ़िए पूरा बयान
भारत आए रूसी राष्ट्रपति, हरियाणा के अनेक परिवारों को पुतिन के दौरे से क्या उम्मीद ? जानें पूरी कहानी
TAGGED:CM Nayab Sainie busKurukshetraइलेक्ट्रिक बसई बसकुरुक्षेत्रसीएम नायब सैनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषियोजना

किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 12, 2025
हरियाणा के बड़े गांवों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों के इतने गांवों में सरकार बनाएगी स्मार्ट गलियां
अधिकारियों पर भड़के मंत्री अनिल विज, सस्पेंड करने के दिए आदेश
हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें
हरियाणा के इस महिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, मनाई काली दिवाली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?