By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गन्ने की 3 नई किस्में तैयार, अगले साल तक किसानों को मिलेंगी; एक एकड़ में 550-700 क्विंटल उत्पादन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषिहरियाणा न्यूज़

गन्ने की 3 नई किस्में तैयार, अगले साल तक किसानों को मिलेंगी; एक एकड़ में 550-700 क्विंटल उत्पादन

Yuva Haryana
Last updated: October 1, 2026 11:30 am
Yuva Haryana
Published: October 1, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने गन्ने की तीन नई किस्में तैयार की हैं। सीओएच-195, सीओएच-204 और सीओएच-205 नाम की इन किस्मों को किसानों की जरूरत और क्षेत्र की कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इन किस्मों का अगले वर्ष तक किसानों के लिए रिलीज किए जाने की तैयारी है।

550 से 700 क्विंटल प्रति एकड़ तक उत्पादन

नई किस्मों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी उत्पादन क्षमता बताई गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार सीओएच-195 से 600-650 क्विंटल, सीओएच-204 से 650-700 क्विंटल और सीओएच-205 से 550-600 क्विंटल प्रति एकड़ तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को प्रति एकड़ गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने का विकल्प मिलेगा।

नमी और जिला सीमा की बंदिशों से धान खरीद में अड़चन, किसान परेशान; जानिए राइस मिलर्स को क्या मिली राहत

अलग-अलग समय पर हो सकेगी बिजाई

वैज्ञानिकों ने तीनों किस्मों को अलग-अलग अवधि के हिसाब से विकसित किया है। गन्ने की बिजाई 15 सितंबर से 15 अक्टूबर, 15 फरवरी से 15 मार्च या 15 अप्रैल से 15 मई के बीच की जा सकेगी। सीओएच-195 और सीओएच-204 को मध्यम अवधि की किस्म बताया गया है, जबकि सीओएच-205 अगेती किस्म है।

रोग प्रतिरोधी और मजबूत जड़ तंत्र

टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था: मुख्यमंत्री

नई किस्मों में केवल उत्पादन क्षमता पर ही जोर नहीं दिया गया है, बल्कि चीनी की रिकवरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत जड़ तंत्र पर भी काम किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार मजबूत जड़ तंत्र से फसल के गिरने की संभावना कम होगी। इससे गन्ने की फसल के प्रबंधन में भी किसानों को सुविधा मिल सकती है।

किसानों को मिलेगा उत्पादन बढ़ाने का विकल्प

इन किस्मों की फसल ट्रायल प्रक्रिया जारी है। तीनों किस्मों की प्रकृति अलग-अलग रखी गई है, ताकि किसान अपने क्षेत्र और उपलब्ध समय के अनुसार उपयुक्त किस्म का चयन कर सकें। नई किस्मों के आने से प्रदेश में गन्ने की उत्पादकता के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता वाली फसल का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी: गेहूं ₹2,610, सरसों ₹6,613 और मसूर ₹7,390 प्रति क्विंटल तय

You Might Also Like

हरियाणा में अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी डिटेल, सरकार ने ये आदेश जारी किए
SYL नहर पर कब बनेगी बात ? हरियाणा और पंजाब के सीएम फिर करेंगे बैठक
हरियाणा में धान सीजन की आढ़त-मजदूरी के करोड़ों रू बकाया, डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुआ भुगतान
हरियाणा में आया भूकंप, कौन सा शहर रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ? जानें
हरियाणा में खेल व्यवस्था को लगा ‘जंग’, स्टेडियमों की बदहाली चिंताजनक
TAGGED:Sugarcane FarmingSugarcane New Varietiesकिसानकृषि समाचारगन्ना उत्पादनगन्ना खेतीगन्ने की नई किस्मसीओएच-195सीओएच-204सीओएच-205हरियाणा कृषि विश्वविद्यालयहिसार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

JJP नेता दिग्विजय चौटाला से सुरक्षा वापस लेने का मामला, हरियाणा पुलिस के फैसले को लगा बड़ा झटका

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 23, 2025
हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पर लगे घूसखोरी के आरोप, निजी अस्पतालों को मरीज देने के बदले रुपए लेने का बड़ा मामला
एचपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कैटेगरी नहीं बदल सकते अभ्यर्थी, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन पर गरमाई सियासत, BJP सरकार के खिलाफ इन पार्टियों ने खोला मोर्चा
भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे हरियाणा डिप्टी स्पीकर के PA, अब मिड्ढा ने कही ये बड़ी बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?