By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में रबी फसलों की बिजाई लक्ष्य से 79% पीछे, 8.10 लाख एकड़ की कमी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

हरियाणा में रबी फसलों की बिजाई लक्ष्य से 79% पीछे, 8.10 लाख एकड़ की कमी

khushi Mukhija
Last updated: November 18, 2026 1:26 pm
khushi Mukhija
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में मौसम के दोहरे मिजाज के कारण एक तरफ जहां ठंड बढ़ने और प्रदूषण कम होने से कुछ राहत मिली है, वहीं नवंबर में बारिश न होने के कारण रबी की बिजाई पिछड़ गई है। प्रदेश में इस बार फसलों की बिजाई तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है।

गेहूं की बिजाई पर सबसे बड़ा असर

अलनीनो के प्रभाव और बारिश की कमी के कारण सबसे ज्यादा असर गेहूं की बिजाई पर पड़ा है। प्रदेश में गेहूं की बिजाई इस बार 1.79 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4.44 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इस प्रकार इस बार 6.55 लाख एकड़ (2.65 लाख हेक्टेयर) रकबा कम बोया गया है। प्रदेश में रबी फसलों की बिजाई का कुल लक्ष्य 33.54 लाख हेक्टेयर का है, लेकिन अब तक केवल 6.98 लाख हेक्टेयर में ही बिजाई हो पाई है। यानी लक्ष्य से 79 प्रतिशत कम बिजाई हुई है। पिछले साल इसी अवधि तक 10.52 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बिजाई हो चुकी थी, जो इस साल के मुकाबले 3.54 लाख (करीब 8.10 लाख एकड़) हेक्टेयर अधिक थी।

हरियाणा में धान खरीद का सीजन खत्म, लक्ष्य से 9.19 लाख मीट्रिक टन पीछे रही खरीद

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा रात का पारा

दूसरी ओर, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में रात का तापमान 2.3 डिग्री लुढ़का है, जिससे हिसार और पंचकूला में तापमान गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, बढ़ी हुई ठंड से गेहूं के अंकुरण और जमाव में अब तेजी आएगी।

मौसम और प्रदूषण का हाल

हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए खेत में केंचुआ खाद का इस्तेमाल करता किसान।
हरियाणा में केंचुआ खाद पर किसानों को मिलेगी 80% सब्सिडी

हवा की गुणवत्ता में सुधार होने और दिल्ली का एक्यूआई 204 पर आने के बाद एनसीआर से ग्रेप-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं, हालांकि ग्रेप-2 और ग्रेप-1 की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जल्द ही उत्तर-पूर्वी हवाएं आने से नमी बढ़ेगी और 19 व 20 नवंबर को कुछ इलाकों में अलसुबह धुंध छा सकती है। हालांकि, हरियाणा पर अलनीनो का असर भी रहेगा, जिसके चलते इस बार कुल मिलाकर सर्दी कम पड़ने के आसार हैं।

प्रदूषण और निर्माण कार्यों पर सख्ती

प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। पूरे एनसीआर में धूल उड़ाने वाली इमारतें गिराने और खुले में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों के उल्लंघन के चलते बंद या सील की गई कंस्ट्रक्शन साइट्स बिना विशेष अनुमति के काम शुरू नहीं कर सकेंगी। इसके अलावा, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के सरकारी व निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का नियम प्रभावी रहेगा। प्रदेश के विभिन्न शहरों में बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित दर्ज किया गया है।

हरियाणा में गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान।
हरियाणा में गन्ना किसानों का बड़ा ऐलान, 15 नवंबर से चीनी मिलों पर धरना

You Might Also Like

हरियाणा में बारिश से तापमान गिरा, गुरुग्राम में जलभराव
हिसार कृषि मेले में दिखी खेती की नई तकनीक, डीजल से चलने वाली कपास चुगाई मशीन एक घंटे में करेगी एक एकड़ का काम
Haryana : धान खरीद में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा और अब इसे रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान ? जानिए
हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इतने रुपए बढ़ाया दाम
हरियाणा : बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को राहत, अब सरकार ने की ये घोषणा
TAGGED:Haryana AgricultureRabi Sowing Newsअलनीनो प्रभावएनसीआर प्रदूषणगेहूं की बिजाईग्रेप पाबंदियांहरियाणा कृषि समाचारहरियाणा न्यूजहरियाणा मौसम अपडेटहरियाणा रबी सीजन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, राव नरेंद्र बोले- “हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं”

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 14, 2025
बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर, हरियाणा के 8 शहरों की हवा खराब
हरियाणा : पेपरलेस रजिस्ट्री की फैन हुई बॉक्सर मैरी कॉम, खुद की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा कर कही ये बात
हरियाणा भाजपा में बगावत पर उतरे कार्यकर्ता, कई जिला अध्यक्षों के खिलाफ खोला मोर्चा
हरियाणा में स्वच्छता अभियान के बजट की अनदेखी, अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?