By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इतने रुपए बढ़ाया दाम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इतने रुपए बढ़ाया दाम

Yuva Haryana
Last updated: October 22, 2025 6:06 pm
Yuva Haryana
Published: October 21, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के गन्ना किसानों को सरकार ने दिवाली की सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रति क्विंटल गन्ने के दामों में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। किसानों को बढ़ोतरी का लाभ अगेती और पछेती गन्ने की किस्मों में मिलेगा।

साथ ही हरियाणा की भाजपा सरकार का दावा है कि हरियाणा में गन्ने के दामों में बढ़ोतरी के बाद किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

किसानों के लिए राहत: तय सीमा से अधिक धान बिक्री के लिए आवेदन जरूरी

अब हरियाणा में अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

सरकार का कहना है कि यह मूल्य वृद्धि गन्ना किसानों के लिए दीपावली का तोहफा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है।

हरियाणा में धान खरीद पर हंगामा: किसानों ने भाजपा कार्यालयों के बाहर दिया धरना, MSP न मिलने का आरोप

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्णय दीपावली के पर्व को और अधिक उज्ज्वल व मीठा बनायेगा।

आपको यह भी बता दें कि पंजाब में फिलहाल गन्ने का रेट 401 रुपए प्रति क्विंटल हैं। वहीं यूपी में 370 रुपये प्रति क्विंटल का दाम है।

 

धान की अधिक पैदावार से किसान परेशान: पूछ रहे, अतिरिक्त फसल कहाँ बेचें?

You Might Also Like

हरियाणा में धान उठान की रफ्तार धीमी, किसान परेशान
किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा
अजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, मंडियों में किसानों के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप
हरियाणा में धान खरीद की जिलावार लिमिट तय, तय सीमा से अधिक लाने पर होगी जांच
हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नई योजना तैयार, पढ़ें
TAGGED:Good news for sugarcane farmers of Haryanaसरकार ने इतने रुपए बढ़ाया दामहरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में SIR की तैयारी में जुटा आयोग, मतदाता सूचियों के मिलान का आधा काम पूरा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 6, 2026
हरियाणा में अफसरों के लिए विभागीय परीक्षा बनी पहाड़, लगातार एग्जाम में फेल हो रहे
हरियाणा : गृह सचिव के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक आईडी, खुद सुमिता मिश्रा ने दी जानकारी
हरियाणा में जेजेपी के संगठन में विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित किए
हरियाणा में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, इस दिन से पेट्रोल पंपों पर नई योजना लागू
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?