By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, मंडियों में किसानों के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीतिकृषि

अजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, मंडियों में किसानों के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप

Yuva Haryana
Last updated: October 22, 2025 6:35 pm
Yuva Haryana
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी संगठन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। डॉ चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों की दुर्गति हो रही है और किसानों का धान सड़ रहा है, खरीद के लिए कोई इंतजाम नहीं है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी थोड़ी बहुत खरीद हो रही है, उसमें 500-600 रुपये काट कर किसानों को आहत किया जा रहा है। ऐसे ही डीएपी के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगने के बावजूद भी डीएपी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण अगली फसल की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को डॉ अजय सिंह चौटाला हिसार में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक साल के कार्यकाल की अनेक विफलताएं गिनवाते हुए भाजपा सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिसार शहर के लिए एक साल में जो काम किए हैं, उनमें सबसे पहले तो यही कि शहर में जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए हमने 750 करोड़ का एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रस्ताव मंजूर करवाया था, उसे मौजूदा सरकार ने रद्द कर दिया।

हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब वे जीएसटी ट्रिब्यूनल के चेयरमैन थे तो हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल की कोर्ट लेकर आए थे परंतु अब तक सरकार द्वारा ट्रिब्यूनल शुरू करना तो दूर अभी तक जगह ही निर्धारित नहीं की गई। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर 50 दिनों से अपने ससुराल आर्य नगर में मेन हाईवे और अपने गांव गंगवा में खड़े पानी को नहीं निकलवा पाए, ये भाजपा सरकार का एक साल का लेखा-जोखा है।

इसी तरह के प्रदेश के अनेक गांवों में अभी तक पानी निकासी नहीं की गई है, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं, अगली फसल की बिजाई में देरी और बीमारियां फैल रही है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले एक साल में एक भी नया प्रोजेक्ट हिसार में सामने नहीं आया है, ना ही एक इंच की नई सड़क मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा सरकार ने नए बस स्टैंड बनाने का एयरपोर्ट के सामने पत्थर लगाया था। अब वो पत्थर भाजपा नेताओं की बाट जोह रहा है। इसके उपरांत दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में ग्रामीणों को भी संबोधित किया।

हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा

You Might Also Like

हरियाणा में CM नायब सैनी के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, 5 घंटे तक चली चर्चा में क्या खास रहा? जानें
हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?
राहुल गांधी को कांग्रेस में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं, हरियाणा में अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से बाहर करने के आदेश
हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई
Haryana : “वोट चोरी” पर भाजपा Vs कांग्रेस, जानिए कितनी सीटों पर कितने वोटों से कांग्रेस-बीजेपी करीबी मुकाबले में हारी थी?
TAGGED:Ajay Chautala raised questions on the BJP governmentDushyant ChatualaJJPअजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर उठाए सवालजेजेपीदुष्यंत चौटालामंडियों में किसानों के साथ अन्याय करने का लगाया आरोपहिसार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतराजनीतिहरियाणा न्यूज़

देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 28, 2026
हरियाणा पुलिस ने छेड़ा बड़ा डिजिटल अभियान, अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त एक्शन
हरियाणा में डेंगू-मलेरिया पर सख्त कानून, अब नियमों की अनदेखी पर लगेगा इतना जुर्माना
PM मोदी की जुबान पर क्यों आया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नाम ? महाभारत का जिक्र कर कही ये बात
हरियाणा में घाटे के दलदल में फंसी बिजली कंपनियां, उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?