Yuva Haryana : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह देश में लागू हुई विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (विकसित भारत जी राम जी) योजना के तहत खेती के मौसम में यानी कि फसलों की बिजाई और कटाई के समय में योजना का काम बंद रहेगा।
इस संबंध में हरियाणा विकास एवं पंचायत विकास विभाग ने वीबी-जी रामजी योजना के तहत फसलों की बुवाई-कटाई के लिए 60 दिन का पीक सीजन घोषित किया है ताकि योजना का काम बंद रहने के चलते इस समय किसानों को आसानी से श्रमिक मिल सके।
विभाग द्वारा सभी जिलों में समान अवधि निर्धारित की गई है। इसके तहत मार्च और अप्रैल के पहले 10 दिन, जुलाई में 15 दिन, नवंबर में 17 दिन काम बंद रहेगा। विभाग ने पंचकूला- अंबाला से लेकर महेंद्रगढ़, सिरसा, भिवानी तक पूरे प्रदेश के लिए रबी-खरीफ की बुवाई और कटाई की तारीखें एक समान तय की हैं।
सरकार ने ये भी स्पष्ट किया है कि ग्रामीण परिवारों की रोजगार की कानूनी गारंटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि काम बंद रहने के बावजूद ग्रामीण परिवारों को मिलने वाली 125 दिनों के न्यूनतम रोजगार की कानूनी गारंटी लागू रहेगी।



