By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पांच सर्कल के 18 एक्सईएन-एसडीओ चार्जशीट, एमडी ने जताई नाराजगी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पांच सर्कल के 18 एक्सईएन-एसडीओ चार्जशीट, एमडी ने जताई नाराजगी

khushi Mukhija
Last updated: November 24, 2026 12:43 pm
khushi Mukhija
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: बिजली निगम में ढीले और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। ताजा मामला डब्ल्यूटीडी यानी ‘होल टाइम डायरेक्टर्स’ समीक्षा बैठक से जुड़ा है, जिसमें हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद—इन पांच सर्कल के 18 एक्सईएन (XEN) और एसडीओ (SDO) की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

इस लापरवाही से नाराज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को चार्जशीट कर दिया है और उनसे अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। यदि अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल यह फाइल चीफ एडमिन के पास पहुंच चुकी है।

पिछले सप्ताह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में बीते 90 दिनों के दौरान हुए कार्यों की समीक्षा की गई, जिसके दौरान पांच सर्कल के 18 एक्सईएन और एसडीओ के कामकाज को लेकर एमडी असंतुष्ट नजर आए। उल्लेखनीय है कि बिजली निगम में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत नियमित रूप से डब्ल्यूटीडी समीक्षा बैठक होती है।

समीक्षा बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा:

न्यू सर्विस कनेक्शन: नए मकान, दुकान, उद्योग या परिसर में पहली बार बिजली लाइन खींचकर मीटर लगाने और विद्युत आपूर्ति शुरू करने की स्थिति।

दुष्यंत चौटाला का आरोप: भाजपा की नीतियों से अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

हाई बिल्ड कंज्यूमर: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में हाई टेंशन कनेक्शन से जुड़े उपभोक्ताओं से संबंधित मामले।

परमानेंट डिस्कनेक्शन: किसी विद्युत कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने के तहत मीटर, सर्विस लाइन और अन्य उपकरणों को पूरी तरह हटाने की प्रक्रिया।

टेंपरेरी डिस्कनेक्शन: कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद किए बिना अस्थायी रूप से सेवा रोकने की व्यवस्था, जिसमें मीटर व सर्विस लाइन हटाई नहीं जाती बल्कि खंभे या सर्विस वायर से सप्लाई अस्थायी रूप से काटी जाती है।

राजस्व वसूली: बकाया बिजली बिलों की वसूली की स्थिति और डिफॉल्टरों से रिकवरी।

लाइन लॉस में कमी: बिजली चोरी और ट्रांसमिशन लॉस सहित तकनीकी व वाणिज्यिक नुकसान को कम करने के प्रयास।

पांच माह में 4800 रुपये महंगी हुई सरसों, भाव 11 हजार पार

बिलिंग व्यवस्था और मीटरिंग: खराब, बंद या जले हुए मीटरों को बदलने की गति तथा लंबित एवरेज या प्रोविजनल बिलिंग के मामलों का निपटारा।

विद्युत आपूर्ति और रखरखाव: फीडरों की स्थिति, ट्रांसफार्मर जलने की दर और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए चल रहे मरम्मत कार्य।

उपभोक्ता शिकायत निवारण: नए बिजली कनेक्शन जारी करने में लगने वाला समय और उपभोक्ताओं की लंबित शिकायतों के समाधान की स्थिति।

विकास परियोजनाएं और खरीद: सब-स्टेशन निर्माण, नई लाइनें बिछाने और ट्रांसफार्मर या केबल आदि की खरीद से जुड़े टेंडरों को मंजूरी।

प्रबंध निदेशक का बयान: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि हिसार जोन के उन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, जिनकी कार्यप्रणाली में लापरवाही पाई गई थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरने के आसार

You Might Also Like

हरियाणा में मिठाई, दूध और पनीर के 507 सैंपल फेल
सीएमओ में बड़ा फेरबदल, विभागों का नया बंटवारा
हरियाणा के चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹15,221, ESI लाभ भी मिलेगा
एलेवन पावर को राहत नहीं, हरियाणा नियामक के आदेश पर रोक से इनकार
हरियाणा की 4 बिजली कंपनियां उतरेंगी शेयर बाजार में
TAGGED:BhiwanichargesheetDHBVNelectricity departmentFatehabadHaryana NewsHisarJindpower supplySDOSirsaVikram SinghXEN
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 14, 2026
हरियाणा में नगर निगम से पंचायत तक खर्च का होगा ऑडिट
Haryana : इंडस्ट्रीयल इलाकों में सीवरेज-पानी पर बड़ा फैसला, अब इतने दिनों में कनेक्शन देना होगा जरूरी
पंचायत खातों से 87.48 लाख की सेंधमारी, सभी जिलों से मांगा ब्योरा
हरियाणा में परीक्षा से 2 महीने पहले 90% प्राध्यापकों का तबादला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?