By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में जल्द बन सकता है 23वां जिला, किसकी दावेदारी मजबूत ? यहां पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा में जल्द बन सकता है 23वां जिला, किसकी दावेदारी मजबूत ? यहां पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: October 23, 2025 5:38 pm
Yuva Haryana
Published: October 21, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा को जल्द ही 23 वां जिला मिल सकता है। नए जिले की सौगात हरियाणा सरकार 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के अवसर पर दे सकती है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार नए जिले की घोषणा के लिए गोहाना, हांसी और डबवाली की दावेदारी मजबूत है, सरकार इनमें से किसी एक को जिला बनाने का ऐलान कर सकती है।

गोहाना अभी सोनीपत जिले का हिस्से का है। इसे जिला बनाने से सोनीपत, रोहतक और जींद की भौगोलिक स्थिति पर असर पड़ेगा। हांसी क्षेत्र हिसार जिले में पड़ता है। वहीं पंजाब से लगता क्षेत्र डबवाली सिरसा जिले का हिस्सा है। इसे कुछ समय पहले ही पुलिस जिला बनाया गया था।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

इनके अलावा अन्य प्रस्तावित नए जिलों पर निर्णय जनगणना के बाद लिया जा सकता है। फिलहाल, सरकार के पास 10 जिले बनाने का प्रस्ताव है, इनमें डबवाली, हांसी, गोहाना, असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, पटौदी, सफीदों और बरवाला शामिल है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से प्रदेश सरकार नए जिले, नए उपमंडल और नई तहसील बनाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। इसी के तहत सरकार नए जिले बनाने की योजना पर काम कर रही है।

अब तक सरकार की पुनर्गठन उप समिति को 73 प्रस्ताव मिले है, इनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप तहसील के नाम शामिल है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

नियमों के तहत नया जिला बनाने के लिए 125 से 200 गांव, चार लाख से अधिक आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है।

हरियाणा में आखिरी बार दादरी को प्रदेश का 22वां जिला बनाया गया था, जो कि पहले भिवानी जिले का हिस्सा था।

हरियाणा में कब-कब कौन-सा जिला बना
-1 नवंबर 1966 को सात जिले थे। इनमें अंबाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल और रोहतक शामिल थे।
– 1972 में भिवानी और सोनीपत जिला बना।
– 1973 में कुरुक्षेत्र जिला बना।
– 1975 में सिरसा जिला का गठन।
– 1979 में फरीदाबाद जिला का निर्माण।
– 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी और पानीपत जिला बने।
– 1995 में पंचकुला जिला बना।
– 1996 में फतेहाबाद जिला का गठन।
– 1997 में झज्जर जिला की स्थापना।
– 2005 में नूंह जिला बनाया गया।
– 2008 में पलवल जिला का गठन।
– 2016 में दादरी जिला बना।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

 

You Might Also Like

हरियाणा में खेल व्यवस्था को सुधारने की तैयारी, सरकार उठाएगी ये नया कदम
फिर उठी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग, हरियाणा में आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत, वार में फंसे दूसरे साथी ने लगाई मदद की गुहार, Video वायरल
IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कोहरे में हादसों को न्योता दे रही बिना सफेद पट्टी वाली सड़के, सरकारी सिस्टम का ढीला रवैया उजागर
TAGGED:AssandhBarwalaDabwaliGohanaHansiHaryana may soon have a 23rd district.ManesarnarayangarhPehowaअसंधगोहानाडबवालीनारायणगढ़पटौदीपिहोवामानेसरसफीदों और बरवालाहरियाणा को जल्द ही 23 वां जिला मिल सकताहांसीहांसी और डबवाली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 30, 2026
हरियाणा मानवाधिकार आयोग का बड़ा फैसला: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, गेट हादसे में बच्चे की मौत के बाद एक्शन
हरियाणा में किसानों से जुड़ी बड़ी खबर, फसल पंजीकरण के लिए दोबारा खुला पोर्टल
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
हरियाणा में अफसर Vs कांग्रेस विधायक, विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचा मामला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?