By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर

Yuva Haryana
Last updated: December 23, 2025 12:58 pm
Yuva Haryana
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा का 23वां जिला हांसी बन गया है। सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा नए जिले हांसी के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब हिसार की सीमाओं में बदलाव करके हांसी जिले का गठन होगा और इसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे।

हरियाणा में हांसी के रूप में 23वां जिला बनाने के बाद अब किस शहर को प्रदेश का 24वां जिला बनाया जाएगा ? इस पर खूब चर्चा हो रही है और मांगे भी उठ रही है।

हरियाणा के अनेक शहर के लोग अपने क्षेत्र को प्रदेश का नया जिला बनाने चाहते है और लंबे समय से इसकी मांग भी कर रहे है, लेकिन इस बीच हांसी ने बाजी मार ली।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान भी डबवाली, गोहाना और असंध को भी जिला बनाने की मांग उठी। सदन में क्षेत्र के विधायकों ने डबवाली, गोहाना और असंध को जिला बनाने की दावेदारी करते हुए पैरवी की।

इनमें बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने गोहाना, बीजेपी विधायक योगेंद्र राणा ने असंध और इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने डबवाली को जिला बनाने की मांग सरकार से की।

सदन में विधायक इंदुराज नरवाल ने कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को टारगेट करते हुए कहा कि जैसे हांसी के विधायक विनोद भ्याना ने हांसी को जिला बनवाया, उसी तरह स्थानीय विधायक अरविंद शर्मा को भी गोहाना को जिला बनवाना चाहिए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस दौरान अरविंद शर्मा ने भी इंदुराज को जवाब दिया और कहा कि उन पर कमजोर पैरवी का आरोप लगाना उचित नहीं है और इंदुराज के आरोपों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाना चाहिए।

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वीरवार को अरविंद शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री का हांसी को जिला बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने आगे कहा कि गोहाना को जिला बनाने की मांग हांसी की तरह बहुत पुरानी है इसलिए सरकार इस पर गंभीरता से विचार करें।

शर्मा ने कहा था कि सीएम ने गोहाना को जिला बनाने का वादा भी किया हुआ है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इस मांग को पूरा भी करेंगे।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उधर, शीतकालीन सत्र के दौरान इनेलो के विधायक दल के नेता आदित्य देवीलाल ने डबवाली को भी जिला बनाने की वकालत की और कहा कि डबवाली को जिला न बना कर सरकार ने डबवाली के लोगों के साथ अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि डबवाली जिला बनने के सभी पैरामीटर पूरा करता है इसलिए सरकार यह पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करें कि जिला बनाने के लिए कौन से पैरामीटर लागू किए जाते हैं?

You Might Also Like

इस बार देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण कहां फैला? एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए
हरियाणा में आढ़तियों के भुगतान में देरी, धान के उठान की मजदूरी का पैसा भी अटका
हरियाणा में एसीबी की रडार पर घूसखोर, फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ जारी
हरियाणा पुलिस में बड़ा बदलाव, वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय सिंघल बने नए DGP
अंबाला में युवती को कुचलने वाले “शराबी पुलिसवाले” को मिली जमानत, परिजनों ने मंत्री से मांगा न्याय
TAGGED:After Hansiwhich will be made the 24th district of Haryana?हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान पूर्व सैनिक के पेट में छोड़ा कपड़ा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 12, 2026
हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग
हरियाणा : अब सरकारी भर्तियों में नहीं चलेगा ये प्रमाण पत्र, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
हरियाणा में कलयुगी पोते की करतूत, पैसों के लालच में दादा-दादी की कर दी हत्या
अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, 4 राज्यों में ईडी की छापेमारी भी जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?