By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में बड़ा अपडेट, केस में जल्द खुलासा होने की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में बड़ा अपडेट, केस में जल्द खुलासा होने की उम्मीद

Yuva Haryana
Last updated: November 27, 2025 1:08 pm
Yuva Haryana
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा का बहुचर्चित टीचर मनीषा मौत मिस्ट्री केस कब सुलझेगा ? इस सवाल को हर कोई जानना चाहता है। इस मामले में तीन सितंबर से जांच में जुटी सीबीआई अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में इस मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है।

दरअसल, इस मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम 28 दिन बाद भिवानी वापस लौटी है। एक प्रमुख समाचार पत्र के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों से फोन पर हुई बातचीत में मनीषा के पिता संजय को बताया गया है कि इस बार टीम मामले का खुलासा करने के बाद ही वापस जाएगी।

बुधवार को सीबीआई टीम की गाड़ी भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंची। इसके बाद कुछ घंटे तक अधिकारियों ने क्षेत्र में भी जांच की। जानकारी यह भी है कि सीबीआई ने रेस्ट हाउस में दो महिलाओं और एक पुरुष से भी पूछताछ की है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

आपको बता दें कि 27 अक्टूबर को भिवानी में ठहरी छह सदस्यीय सीबीआई टीम दिल्ली लौट गई थी। अब 28 दिनों बाद वापस सीबीआई की टीम भिवानी पहुंची है।

उधर, मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 30 नवंबर को गांव ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों और परिजनों ने सांकेतिक धरना और भूख हड़ताल का ऐलान कर रखा है। परिजनों का कहना है कि साढ़े तीन माह से अधिक समय बीत चुका है और अब तक बेटी मनीषा की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

परिजनों के मुताबिक सीबीआई मनीषा की मौत से जुड़े हर पहलू पर जांच कर चुकी है जबकि कुछ मामलों में रिपोर्ट आने का इंतजार भी अभी बाकी है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मनीषा मामले में अब तक की पूरी अपडेट

  • ढाणी लक्ष्मण की निवासी थी
  • प्ले स्कूल की शिक्षिका थी
  • 11 अगस्त को स्कूल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी
  • 12 अगस्त को गुमशुदगी का केस दर्ज
  • 13 अगस्त को सिंघानी गांव में नहर किनारे मिला शव
  • गले पर चोट के निशान देख परिवार वालों ने हत्या के आरोप लगाए
  • सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ, परिजनों ने शव लेने से इंकार किया
  • पीजीआई रोहतक में दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, विसरा जांच करवाई गई
  • शरीर में जहरीला पदार्थ की बात सामने आई
  • परिजनों ने धरना दिया और एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग की
  • सरकार ने दोनों मांगे मानी
  • 21 अगस्त को अंतिम संस्कार हुआ
  • अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

नेशनल हाईवे के मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर, एक अप्रैल से टोल भुगतान की व्यवस्था बदलने की तैयारी
Haryana’s skilled youth to get International Employment opportunities under ‘Go Global’ Mission- CM
हरियाणा के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में 6 IAS अधिकारियों पर CBI का शिकंजा
हरियाणा की 4 सीटों के विधासनभा चुनाव पर उठे सवाल, ताजा मामला पलवल का सामने आया, पढ़िए
हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस काम के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
TAGGED:case expected to be resolved soonNew update in Manisha's death caseकेस में जल्द खुलासा होने की उम्मीदबहुचर्चित मनीषा मौत मामले की जांच में होगी और देरी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

आवारा पशुओं से होने वाले हादसे रोकने के लिए नया कदम, अब हरियाणा सरकार करेगी ये काम, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 4, 2026
हरियाणा NCR: BS-3 वाहनों पर भारी जुर्माना और स्क्रैप की कार्रवाई
हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में MDU के 25 वैज्ञानिक शामिल
मेट्रो से जुड़ेगा हरियाणा का एक और जिला, केंद्रीय मंत्री ने जल्द काम शुरू होने की कही बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?