By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 2.82 लाख आवेदन, 84 हजार युवा 18-19 साल के
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 2.82 लाख आवेदन, 84 हजार युवा 18-19 साल के

Yuva Haryana
Last updated: October 1, 2026 2:58 pm
Yuva Haryana
Published: October 1, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक अगस्त से 28 सितंबर तक कुल 2,82,854 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। इनमें 84,858 आवेदक 18-19 वर्ष की आयु के हैं।

प्रदेश में रोजाना औसतन करीब 4,800 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के बाद 20-29 वर्ष के 1,10,065 लोगों ने आवेदन किया है।

18-19 साल के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा

जिलावार आंकड़ों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के आवेदकों की संख्या सिरसा में 5,745, हिसार में 5,862 और कुरुक्षेत्र में 5,638 बताई गई है। वहीं 20-29 वर्ष आयु वर्ग में हिसार में 7,714 और सिरसा में 7,340 आवेदन दर्ज हुए हैं।

नंबरदार का पद पुश्तैनी विरासत नहीं: हाईकोर्ट

30-39 वर्ष आयु वर्ग में प्रदेशभर से 41,506 आवेदन आए हैं। इस आयु वर्ग में गुरुग्राम से 4,342 आवेदन दर्ज हुए, जो संबंधित जिलावार आंकड़ों में सबसे अधिक हैं।

40 से 79 साल की उम्र वालों के 43,527 आवेदन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 40 से 79 वर्ष आयु वर्ग के 43,527 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। यह कुल आवेदनों का करीब 15.39% है। इस वर्ग में गुरुग्राम से 8,268 आवेदन आए, जबकि फरीदाबाद में 6,258 आवेदन दर्ज हुए। चरखी दादरी में इस आयु वर्ग के सबसे कम 550 आवेदन आए।

80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों ने भी किया आवेदन

हरियाणा में निजी यूनिवर्सिटी की जानकारी पर RTI का फैसला

80 से 89 वर्ष आयु वर्ग के 1,175 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। वहीं 90 वर्ष से अधिक आयु के 136 लोगों ने भी आवेदन किया।

एसआईआर के तहत मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया

हरियाणा में एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई है। प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार 34.84 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 18.56 लाख वोटरों का मिलान वर्ष 2002 की सूची से नहीं हो पाया। 26.30 लाख वोटरों के नाम या पते गलत पाए जाने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। कुल 44.91 लाख वोटरों को नोटिस जारी किए गए थे।

मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए सामान्य तौर पर फॉर्म-छह का इस्तेमाल किया जाता है। निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिक ऑनलाइन या संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर गड़बड़ी, 7 हजार किसानों का डेटा जांच के घेरे में

You Might Also Like

चंडीगढ़ पर खत्म होगी हरियाणा और पंजाब की ‘चौधर’? केन्द्र सरकार कर रही ये बड़ी तैयारी
राहुल गांधी से मिले गोहाना के किसान संजय मलिक
एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का जलवा, एक दिन में जीते 7 पदक
हरियाणा में डेली वेजेस और पार्ट टाइम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, अब कितनी सैलरी ? यहां पढ़िए
Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार
TAGGED:18-19 Age VotersChandigarh Newselection commissionForm 6Haryana Election NewsHaryana NewsHaryana Voter ListSIR HaryanaVoter IDVoter List 2026Voter Registrationएसआईआरमतदाता सूचीवोटर आईडीहरियाणा वोटर लिस्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

कौन-सा अनाज खाते हो, कौन-सी गाड़ी चलाते हो ? सरकार आपसे पूछेगी ऐसे सवाल, लेकिन क्यों ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 9, 2026
नेशनल हाईवे के मुसाफिरों को राहत, अब इतना सस्ता हुआ सफर
हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी
हरियाणा में 190 दिन बाद सुलझा इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद, कैसे बनी बात ? पढ़ें
हरियाणा में महिलाओं को कार-बाइक खरीदने पर 1% टैक्स छूट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?