By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में SMO की सीधी भर्ती पर विवाद, फैसला वापस लेने की क्यों उठी मांग ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

हरियाणा में SMO की सीधी भर्ती पर विवाद, फैसला वापस लेने की क्यों उठी मांग ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: November 8, 2025 12:16 pm
Yuva Haryana
Published: November 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा थोड़े दिन पहले ही लिए गए एक फैसले “सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती” पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने इस सीधी भर्ती का विरोध किया है और भर्ती प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग उठाई है।

साथ ही एसोसिएशन ने चेतावनी भी दी है कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता है तो डॉक्टर हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे इसलिए मुख्यमंत्री और सभी आला अधिकारी इस सीधी भर्ती को रोकें।

आपको बता दें कि एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार प्रदेश सरकार ने 160 एसएमओ की सीधी भर्ती करने जा रही है। पिछले दिनों ही प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस भर्ती को मंजूरी दी गई थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि प्रदेश में एसएमओ के 644 पद हैं, जिनमें से 219 खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई विभागीय बैठक में डॉक्टरों के खाली पदों को लेकर मुद्दा उठा था और इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए थे। बाद में 160 एसएमओ के पदों पर भर्ती को लेकर सहमति बनी थी।

लेकिन, अब इस भर्ती को लेकर विरोध शुरू हो गया है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार संगठन लंबे समय से एसएमओ की भर्ती का विरोध कर रहा है, क्योंकि सीधी भर्ती की वजह से डॉक्टरों के बीच गतिरोध पैदा हो चुके है। सीधी भर्ती से ही 95 फीसदी से अधिक मेडिकल अफसरों को अपने पूरे जीवनकाल में सिर्फ एक ही बार पदोन्नति मिल पाती है।

उनका मानना है कि इसका असर डॉक्टरों के परफार्मेंस पर भी पड़ता है। पदोन्नति के अवसरों में कमी के कारण कई डॉक्टरों ने वीआरएस भी ले लिया है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

अपनी मांगों को लेकर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि हरियाणा को छोड़ किसी अन्य राज्य में एसएमओ की सीधी भर्ती का प्रावधान नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज ने एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।

क्या था अनिल विज का फैसला ?
एक और प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज ने डॉक्टरों की मांग पर एसएमओ की भर्ती के लिए पद प्रमोशन के आधार पर भरते हुए सीधी भर्ती नहीं करने का फैसला लिया था, लेकिन अब यह महकमा आरती राव के पास है तो उन्होंने अनिल विज के इस फैसले को पलट दिया है। अब इस फैसले से हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन खासा नाराज है और इसे डॉक्टरों के साथ धोखा बता रही है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में CBI जांच से हाइकोर्ट ने किया इनकार, सुनवाई के दौरान HC ने कही यह बातें
हरियाणा में सरकारी भर्तियां कब ? CET पास युवाओं के लिए आई अच्छी खबर
धुंध और कोहरे में ड्राइविंग कैसे करें ? सड़क हादसों से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने जारी की ये हिदायतें
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे नए डॉक्टर, इतने पदों पर होगी भर्ती
विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
TAGGED:फैसला वापस लेने की क्यों उठी मांग ? जानेंहरियाणा में SMO की सीधी भर्ती पर विवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँशिक्षाहरियाणा न्यूज़

इंतजार खत्म, एचटेट परीक्षा का परिणाम घोषित, 14 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 10, 2025
हरियाणा में सुधर रहा लिंगानुपात, इन जिलों में ज्यादा जन्म ले रहीं बेटियां
हरियाणा में घटी बेरोजगारी, इस ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दूसरे राज्यों का भी हाल जानें
इस साल टेस्ट क्रिकेट में ‘हम’ है सबसे बेस्ट, टॉप-5 में इन चार भारतीय बल्लेबाजों के नाम
हरियाणा में ग्रुप-डी की भर्ती के लिए बदले नियम, क्या बड़ा बदलाव हुआ? जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?